धर्म डेस्क, इंदौर। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता, बुद्धि, रिद्धि-सिद्धि और सुख-समृद्धि के देवता माना जाता है। हिन्दू धर्म में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत श्रीगणेश के पूजन के साथ होती है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार गणेश जी कुछ राशियों के जातकों से विशेष स्नेह रखते हैं। इन राशियों पर उनकी विशेष कृपा रहती है, जिससे जातकों का भाग्य हमेशा उनका साथ देता है।
गणेश जी की विशेष कृपा मेष, मिथुन, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि के जातकों पर मानी गई है। ये जातक श्रद्धा भाव से हर बुधवार को गणेश जी की विशेष पूजा करें, तो उन्हें सुख, वैभव, मान-सम्मान और करियर में सफलता प्राप्त होती है। आइए विस्तार से जानते हैं कि इन राशियों को गणेशजी कैसे विशेष फल देते हैं....
मंगल ग्रह की इस राशि के जातक गणेश जी को अत्यंत प्रिय होते हैं। इन पर बप्पा की कृपा बनी रहती है। इनके सभी काम हमेशा पूरे होते हैं। धन की कमी इन जातकों को कभी नहीं रहती। भगवान गणेश को गुड़ से बने मोदक अर्पित करना लाभकारी रहेगा।
बुध ग्रह मिथुन राशि के स्वामी हैं। भगवान गणेश स्वयं बुध के अधिपति माने जाते हैं। यही कारण है कि मिथुन राशि के जातकों को बुद्धि और वाणी में श्रेष्ठता प्रदान हैं। भगवान गणेश को चावल के मोदक और दूर्वा अर्पण करें। आपका सौभाग्य हमेशा चमकता रहेगा।
मंगल की इस राशि के जातकों की रक्षा गणेशजी करते हैं। वह कभी वृश्चिक राशि के जातकों पर संकट नहीं आने देते हैं। भगवान गणेश को मोतीचूर के लड्डू अर्पित करना और गरीबों को मिठाई बांटने से हर कार्य सफल होता है।
शनि की इस राशि के जातक न्यायप्रिय और मेहनती होते हैं। इन पर गणेश जी की कृपा हमेशा बनी रहती है। इन पर कभी आर्थिक संकट नहीं आते हैं। भगवान गणेश पर बुधवार को मोदक का भोग लगाने से सफलता मिलती है।
शनि की यह राशि गणेश जी को प्रिय है। ये जातक करियर, व्यापार और सामाजिक जीवन में सफलता पाते हैं। घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है। भगवान गणेश पर बेसन के लड्डू और गुलाब पुष्प अर्पित करें।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।