
Ganga Dussehra 2023 Daan: गंगा दशहरा हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष के दशमी तिथि को मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन देवी गंगा धरती पर प्रकट हुई थीं। अन्य मान्यताओं के अनुसार यह भी कहा जाता है कि गंगा माता पृथ्वी पर भागीरथ के शापित पूर्वजों को मुक्त करने के लिए अवतरित हुई थीं। इस साल गंगा दशहरा आज मनाया जा रहा है। मान्यता है कि गंगा दशहरा पर गंगा नदी में स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही इस दिन राशि अनुसार कुछ चीजों का दान किया जाए तो जीवन में आने वाल संकटों का नाश होता है और मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं क्या करें इस दिन दान-
गंगा दशहरा इस बार 29 मई को 5 बजकर 36 मिनट पर शुरू होकर अगले दिन यानी 30 मई को 02 बजकर 57 मिनट पर समाप्त होने जा रहा है। गंगा दशहरा के दिन रवि योग और सिद्धि योग का संयोग बन रहा है जोकि बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके अलावा, धन योग का निर्माण होगा.
इस राशि वाले जातकों को गंगा दशहरा के दिन तिल का दान करना शुभ फलदायक रहेगा।
वृषभ राशि वाले जातक गंगा दशहरा के पावन दिन गरीबों को अनाज का दान करें या फिर उन्हें भोजन कराएं।
मिथुन राशि वाले जातकों को इस दिन प्याऊ लगाना चाहिए या फिर कहीं जरुरत की जगह पर पानी का दान करना चाहिए, शुभ फलदायक रहेगा।
गंगा दशहरा के दिन कर्क राशि वाले जातकों को पीले फलों का दान करना अच्छा होता है।
इस राशि वाले जातकों को गंगा दशहरा के दिन फल, तांबे के बर्तन का दान करना बहुत शुभ फलदायी रहेगा, आपके अटके हुए सभी कार्य पूरे होंगे।
कन्या राशि के जातक बेलपत्र का दान करें। इससे आपको मां गंगा के साथ शिव जी का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा और मनोवांछित इच्छा पूरी होगी।
तुला राशि के जातकों को गंगा दशहरा वाले दिन सात तरह के अनाज का दान करना शुभ रहेगा।
इस राशि वाले जातकों को गंगा दशहरा वाले दिन मौसमी फलों का दान करना अच्छा रहेगा, इससे आपके जीवन में सकारात्मकता प्रभाव आएगा।
धनु राशि वाले जातक इस दिन तिल का दान करें, फलदायी साबित होगा।
मकर राशि वाले जातक इस दिन मिट्टी की चीजों का दान करें, जल्द खुशखबरी मिलेगी।
कुंभ राशि वाले जातक गंगा दशहरा के दिन जरुरतमंदों को खाद्य पदार्थों का दान करें, आपके लिए अच्छा रहेगा।
इस राशि के जातकों को पानी का दान करना अच्छा रहेगा। इससे आपके जीवन में आने वाले सभी परेशानियां दूर होंगी।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।'