मिथुन राशि
Gemini: मिथुन राशि के व्यक्ति अस्थिर स्वभाव के लेकिन आकर्षक व्यक्तित्व एवं मजबूत चरित्र के होते हैं।
By Shailendra Kumar
Edited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Thu, 23 Mar 2023 10:38:06 PM (IST)
Updated Date: Thu, 23 Mar 2023 10:38:06 PM (IST)
Gemini : मिथुन राशि, ज्योतिषीय चक्र की तीसरी राशि है। इस राशि का प्रतीक चिन्ह जुड़वां होता है जो यह दर्शाता है कि ये जातक आकर्षक, दोस्ताना और दोहरे व्यवहार वाले होते हैं। इस राशि का स्वामी ग्रह बुध हैं। बुध को वाणी और बुद्धि का कारक माना जाता है, इसीलिए मिथुन लग्न में जन्म लिए जातक बुद्धिमान और वाक्पटु होते हैं। इस राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन और 5 का अंक भाग्यशाली होता है। साथ ही पीला और केसरिया रंग शुभ होता है।
मिथुन राशि की विशेषता
मिथुन राशि के व्यक्ति राजनीति में चतुर होते हैं। ये दयावान, दृढ़ संकल्पी और धार्मिक रहते हैं। ये बेहद ईमानदार, सभ्य, चरित्रवान और सहनशील भी होते हैं। यह राशि चंचल प्रकृति वाली होती है। उन्हें हर दिन नए परिवर्तन, भ्रमण और विविधता प्रिय होती है। इस राशि के जातक अधिक विश्वसनीय नहीं होते हैं। अपने अस्थिर और चंचल स्वभाव के कारण वे कब क्या कर बैठें, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।