Gemstone For Money: रत्न जीवन पर काफी असर डालते हैं। यह जन्म कुंडली के ग्रहों को मजबूत करते हैं। जिससे ग्रह का शुभ फल जातक को प्राप्त होने लगता है। रत्न धारण कर आर्थिक, शारीरिक, करियर आदि समस्याओं से राहत पाई जा सकती है। आर्थिक तंगी जीवन में एक बड़ी समस्या है। आज हम ऐसे रत्नों के बारे में जानेंगे, जो धन को आकर्षित करते हैं। इन रत्नों को धारण करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगता है। खास बात है कि ये रत्न बेहद सस्ते हैं। इन्हें आप 200 से 300 रुपये में खरीद सकते है।
ग्रीन एवेंट्यूरिन
यह रत्न बेहद प्रभावशाली है। इस रत्न को लॉकेट में पहनना चाहिए। जो लोग नया व्यापार शुरू कर रहे हैं। उनके लिए यह रत्न बहुत लाभदायक है। इसे भाग्य ताबीज भी कहते है।
सिट्रीन स्टोन
इस रत्न को पर्स और तिजोरी में रखना चाहिए। इस रत्न रो लक मर्चेट स्टोन भी कहा जाता है। इससे धारण करने से वित्तीय लाभ होता है।
पाइराइट
पाइराइट को फूल्स गोल्ड कहा जाता है। यह सोने की तरह चमकीला होता है। यह भाग्य बढ़ाने वाला प्रभावी स्टोन है। यह बहुत सस्ता रत्न है।
गारनेट
यह रत्न राहु का प्रतिनिधित्व करता है। गारनेट कर्ज से मुक्ति दिलाता है। साथ ही धन लाभ कराता है।
ग्रीन जेड
इस स्टोन को धारण करने से जातक का दिमाग तेज होता है। व्यक्ति की बुद्धि तेज होने लगती है। यह वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करता है।
मैलाकाइट
यह रत्न दिल और गले के चक्र को प्रभावित करता है। इसे ऊर्जा चुंबक कहते है। इसे पर्स में रखना चाहिए। यह तेजी से आय के स्त्रोत बढ़ाता है।
पन्ना
यह रत्न थोड़ा महंगा आता है, लेकिन रत्न शास्त्र में पन्ना रत्न का विशेष महत्व है। मिथुन राशि के जातकों को पन्ना धारण करने की सलाह दी जाती है। अगर नौकरीपेशा जातक पन्ना धारण करते हैं, तो पदोन्नति मिलती है। जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
टोपाज
इससे बृहस्पति का रत्न कहा जाता है। टोपाज को सुख और सौभाग्य के लिए पहना जाता है। माना जाता है कि पुखराज पहनने से जातक का जीवन सुखमय होता है। वह हमेशा माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
सुनहला रत्न
यह पुखराज का उपरत्न है। इस रत्न को धारण करने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इस रत्न से लाभ मिलेगा। हालांकि किसी ज्योतिष की सलाह पर ही कोई रत्न धारण करना चाहिए।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'