
बहुचराजी मां का मंदिर जिन्हें बेचराजी भी कहते हैं, गुजरात का यह प्रसिद्ध है। यह देवी गुजरात के कई घरानों की कुलदेवी हैं। विशेष रूप से यहां मां के भक्त अपने शिशु के मुंडन-संस्कार कराने के लिए आते हैं। यह मंदिर पश्चिम रेलवे के ओखा-राजकोट-मेहसाणा रेलमार्ग पर ओखा से 466 किलोमीटर दूर है।
पढ़ें : दुनिया उनकी रोजी-रोटी के इर्द-गिर्द मंडराती है
महेसाणा से 27 किलोमीटर पहले कटोसण रोड जंक्शन स्टेशन है। इस स्टेशन से एक दूसरी रेललाइन बेचराजी जाती है। यहां से 25 किलोमीटर दूर ही बेचराजी मंदिर है।
यह मंदिर ऊंचे प्राचीर के घिरे हुए एक विस्तृत आंगन के मध्य में यह मंदिर है। मंदिर का मुख्य पीठ बालायंत्र है। देवी का वाहन मुर्गा है। श्रंगार के बाद भवानी बेचराजी मां के मुर्गा पर बैठे हुए दर्शन किए जाते हैं। यहां पाषाण या किसी धातु की मूर्ति नहीं है।
पढ़ें : इस शिवमंदिर से है पाताल जाने का रास्ता
मंदिर के पीछे यानी पश्चिम की ओर, एक वृक्ष के नीचे माता जी का मूल स्थान है। यहां एक स्तंभ और एक छोटा सा मंदिर है। मुख्य मंदिर के सामने एक अग्निकुंड भी बना हुआ है।