Grah Gochar April 2022: अप्रैल का आखिरी हफ्ता ज्योतिष की नजर से बेहद खास है। इस सप्ताह 3 ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। साथ ही शनीचरी अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ऐसा संयोग बहुत कम होता है। साथ ही ग्रहों की स्थितियों में इतने अहम बदलाव कम अंतराल में हो।
3 ग्रहों का राशि परिवर्तन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 25 अप्रैल को बुध ग्रह मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। बुध 68 दिनों तक इस राशि में रहेगा। इसके बाद 27 अप्रैल को शुक्र ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेगा। मीन शुक्र की उच्च राशि है। यह ग्रह गोचर कई मामलों में अच्छा रहेगा। इसके बाद 29 अप्रैल को शनि देव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में कर्मफल दाता ढाई महीने तक रहेंगे। फिर वक्री होकर मकर में लौटेंगे। वहीं 30 अप्रैल को शनिचरी अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण लगेगा।
क्या होगा असर
इन ग्रह परिवर्तनों से मौसम में बदलाव हो सकता है। कहीं बारिश तो कहीं भीषण गर्मी पड़ सकती है। इसके अलावा व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। कुछ जगहों पर अशांति फैल सकती है। प्राकृतिक आपदा खाने का खतरा रहेगा।
किस राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव
मेष
माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बनेंगे। रुके कामों को लेकर चिंता रहेगी।
वृषभ
बहकावे में आकर कोई काम न करें। परिश्रम की अधिकता रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग।
मिथुन
बेरोजगार को नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। मन के काम पूरे होने से प्रसन्नता होगी। किसी से विवाद हो सकता है।
कर्क
रुके कामों को लेकर चिंता बढ़ सकती है। वाहन खरीदने के योग बनेंगे। भाग्योदय के अवसर बन सकते हैं।
सिंह
समय पर निर्णय नहीं ले पाएंगे। सच का साथ दें। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बनेंगे।
कन्या
परिवर्तन को लेकर चिंता बढ़ सकती है। नौकरी में उच्च अधिकारी से विवाद बढ़ सकता है।
तुला
सपनों का पूरा करने का प्रयास करें। बेरोजगार को रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं।
वृश्चिक
मान-सम्मान के अवसर बन सकते हैं। तनाव की अधिकता रहेगी। बातचीत से समस्या का हल निकालने का प्रयास करें।
धनु
सफलता मनोबल बढ़ा सकती है। कर्ज को लेकर चिंता रहेगी। पारिवारिक समस्या बढ़ सकती है।
मकर
आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन सकते हैं। अनुभव के आधार पर सोच-समझकर निर्णय लेने का प्रयास करें।
कुंभ
अपनों का साथ मिलने से मनोबल बढ़ेगा। संयमित दिनचर्या को अपनाएं। पैसों को लेकर थोड़ी परेशानी रहेगी।
मीन
भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। शारीरिक समस्या बढ़ सकती है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'