धर्म डेस्क, इंदौर। गुप्त नवरात्रि के पर्व में देवी जी की साधना की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इन नौ दिन देवी जी की साधना करने से मनचाही मुराद पूरी होती है।
इस वर्ष आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि 26 जून गुरुवार से शुरू होकर 4 जुलाई शुक्रवार तक मनाई जाएगी। यह नौ दिवसीय पर्व तंत्र साधना, सिद्धि प्राप्ति और देवी महाविद्याओं की आराधना के लिए अत्यंत शुभ होता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ विशेष राशियां ऐसी हैं, जिन पर मां दुर्गा की विशेष कृपा सदा बनी रहती है। गुप्त नवरात्रि के अवसर पर इन राशियों के जातकों को देवी आराधना करनी चाहिए।
वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि के आराध्य देवी खुद मां दुर्गा मानी जाती हैं। वृषभ राशि के जातकों पर देवी की कृपा सदैव रहती है। इस नवरात्रि में ये जातक विधिवत पूजा, व्रत और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, तो जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होंगी।
सिंह माता दुर्गा की सवारी मानी जाती है, इसलिए यह राशि मां की विशेष प्रिय है। सिंह राशि के जातक जो करियर में ऊंचाई और व्यापार में तरक्की चाहते हैं, उन्हें गुप्त नवरात्रि में आदिशक्ति के नौ रूपों की भक्ति करनी चाहिए। यह साधना उन्हें अद्भुत ऊर्जा और सफलता प्रदान करेगी।
तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। देवी दुर्गा की आराधना इस राशि के लिए विशेष फलदायी रहती है। तुला राशि के जातक सच्चे मन से मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करें, स्तोत्र पढ़ें और व्रत रखें, तो उन्हें आर्थिक समृद्धि और मानसिक शांति प्राप्त होती है।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।