Guru Grah Dosh: नव ग्रह में गुरु ग्रह का बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। सभी मांगलिक कार्यों के लिए गुरु देव ही उत्तरदायी माने जाते हैं। गुरु ग्रह के प्रभाव से व्यक्ति को जीवन में सफलता, यश, कीर्ति प्राप्त होती है। वहीं, गुरु ग्रह के कमजोर होने की स्थिति में जातक को कई प्रकार की समस्याएं का सामना करना पड़ता है। आइये जानते हैं कि कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति खराब होने पर कौन सी समस्याएं हो सकती हैं।
1.कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति खराब होने पर आपको शिक्षा प्राप्त करने में कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कई बार आपकी शिक्षा अधूरी रह जाती है।
2. गुरु नीच का होने पर व्यक्ति के विवाह में कई तरह के परेशानी आती हैं। दांपत्य जीवन में भी कई समस्याएं उत्पन्न होती हैं।
3. गुरु के खराब होने से व्यक्ति चरित्रहीन हो सकता है। किसी समस्त कार्यों में कई तरह के अड़चनें आती हैं। जातक को अपने कार्यों से यश की प्राप्ति नहीं होती है और न ही उसे कार्यों में सफलता मिलती है।
4. गुरु ग्रह के खराब होने की स्थिति में आपको धन से जुड़ी समस्याएं आती हैं। इस ग्रह का दुष्प्रभाव ऐसा है कि व्यक्ति का सोना भी खो सकता है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
5. गुरु के खराब होने से संतान से जुड़ी भी समस्याएं हो सकती हैं। आपके साथ विश्वासघात हो सकता है। आपके विरोधी आप पर हावी हो सकते हैं।
6. नीच का गुरु होने पर जातक को सेहत से जुड़ी समस्याएं हो जाती हैं। पेट, सांस और फेफड़ों की समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।