Guru Margi 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति शुभ स्थिति में होता है। उन्हें जीवन में बहुत सफलता मिलती है। दांपत्य जीवन अच्छा रहता है। पिछले 29 जुलाई 2022 से बृहस्पति मीन राशि में वक्री है। जिसका कई राशिों पर अशुभ प्रभाव पड़ा रहा है, लेकिन आने वाले 24 नवंबर 2022 को गुरु मार्गी होने जा रहा है। गुरु ग्रह की अपनी राशि में सीधी चाल कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगी। आइए जानते हैं।
वृषभ राशि (Taurus)
बृहस्पति की सीधी चाल वृषभ राशि वालों के लिए बहुत शुभ फल देगी। कार्यस्थल पर शानदार प्रदर्शन करेंगे। पदोन्नति और वेतन में वृद्धि की प्रबल संभावना है। व्यापारियों को भी लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। चिंताएं दूर होंगी। घर-बाहर सभी ओर खुशियां रहेंगी। पुरानी समस्याओं का हल होगा।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए गुरु धन लाएगा। आय में बढ़ोतरी होगी। साथ ही इनकम के नए स्त्रोत बनेंगे। निवेश लाभदायक रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। यह अवधि उन लोगों के लिए अच्छी है, जो अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। हर काम में सफलता की प्राप्ति होगी। कोर्ट कचहरी मामलों में विजय प्राप्त होगी। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों को बृहस्पति पदोन्नति देगा। व्यापार में लाभ होगा। पुराने मामलों का हल निकलेगा। पैसों की कमी से निजात मिलेगा। निवेश करना उचित रहेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी। कार्य समय पर पूरे होंगे। परिवार के लिए कुछ करने की इच्छा रहेगी। पिछले नुकसान की भरपाई करने में सफल होंगे। कर्ज से छुटकारा मिलेगा। आय अच्छी बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
मार्गी बृहस्पति वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। इनकम में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन मिल सकता है। करियर में लाभ होगा। पदोन्नति की संभावना है। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। आपको सम्मानित किया जाएगा। योजनाएं सफल होंगी। सभी कार्य समय पर पूरा होंगे।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'