धर्म डेस्क, इंदौर। Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज धार्मिक पर्व के साथ-साथ प्रकृति के सौंदर्य, हरियाली और महिलाओं के सांस्कृतिक उत्साह का भी प्रतीक है। इस दिन महिलाएं हरी चूड़ियां, हरे वस्त्र, सुगंधित फूलों, मेहंदी और पारंपरिक आभूषणों से सजती हैं। घर-आंगन में झूले लगाए जाते हैं। महिलाएं पारंपरिक लोकगीत गाती हुई झूलों का आनंद लेती हैं।
हरियाली तीज के दिन घर की साज-सज्जा, पूजा की थाली, पत्तों और फूलों से बना तोरण और विशेष मिठाइयों को बांटा जाता है। महिलाएं सामूहिक रूप से तीज की कथा सुनती हैं। पारंपरिक गीत गाते हुए उत्सव को जीवंत बनाती हैं।
इस हरियाली तीज पर अपने प्रियजनों को भेजें हार्दिक शुभकामनाएं
1- आपको हरियाली तीज की ढेर सारी शुभकामनाएं!
यह पर्व आपके जीवन में नई उम्मीद, खुशियां और समृद्धि लेकर आए।
2- हरियाली तीज की हरियाली आपके जीवन को ताजगी और सकारात्मकता से भर दे।
शुभ तीज की मंगलकामनाएं।
3- इस पावन अवसर पर आपके जीवन में रंग-बिरंगी खुशियां और प्रेम का संचार हो।
शुभ हरियाली तीज!
4- बारिश की बूंदें आपकी सभी चिंताओं को बहा ले जाएं और आनंद लेकर आएं।
हैप्पी तीज!
5- इस तीज पर प्रेम, हंसी और हरे रंगों के संग उत्सव मनाएं।
आपको शुभ और सुखमय तीज की बधाई।
5- मां पार्वती की कृपा से आपके परिवार को सौभाग्य और सुख की प्राप्ति हो।
हरियाली तीज की शुभकामनाएं।
6- इस तीज पर आपका जीवन पेड़ों की तरह खिले और खुशियों से भरा हो।
शुभकामनाएं!
7- प्रेम, अपनापन और मस्ती से भरी रहे आपकी तीज।
आपको ढेरों बधाइयां।
8- हरियाली तीज की ताजगी आपके जीवन को नई ऊर्जा से भर दे।
शुभ तीज पर्व।
9ृ- इस तीज और हमेशा आपके जीवन में रहें खुशियां और समृद्धि।
तीज की शुभकामनाएं।
10- जैसे झूले पर बैठकर आप ऊपर जाते हैं, वैसे ही आपका जीवन ऊंचाइयों को छुए।
शुभ हरियाली तीज!
11- आपको अच्छे स्वास्थ्य, धन और खुशियों का आशीर्वाद मिले।
हैप्पी तीज 2025!
12- आपके जीवन में प्यार और मिठास बनी रहे।
तीज के पावन पर्व पर मंगलकामनाएं।
13- इस हरियाली तीज पर ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं भेज रहा हूं।
उत्साह और उमंग के साथ त्योहार मनाएं।
14- बैंड, ढोलक और हरियाली के संग मनाएं तीज का उत्सव।
शुभ हरियाली तीज!
15- तीज का पावन पर्व आपके जीवन में नई उम्मीदें और खुशियां लेकर आए।
आपको ढेर सारी शुभकामनाएं।