
धर्म डेस्क, इंदौर। Sawan Wishes And Quotes in Hindi: सावन का पावन महीना 22 जुलाई से शुरू हो चुका है। इस माह को महादेव की भक्ति के लिए शुभ माना जाता है। भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए भक्त कांवड़ यात्रा पर जाते हैं।
इस बार सावन में पांच सोमवार पड़ेंगे। सावन माह के दौरान भगवान शिवजी के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है और शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। आप भी इस पवित्र माह को खास बनाएं। अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को शुभकामना संदेश जरूर भेजें।
ओम त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं।
ओम में ही आस्था, ओम में ही विश्वास,
ओम में ही शिव, शिव हैं सारा संसार
भगवान शिव के साथ होती है,
हमेशा नई शुरुआत
हैप्पी सावन 2024
सारे दुख सारे कष्ट दूर हो जाते हैं
जब सावन में भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं।
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं।
कण-कण में शिव हैं, हर शब्द में शिव हैं,
आने वाले समय में शिव हैं, अच्छे काम के संपन्न होने में शिव हैं।
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं।
ओम नमः शिवाय का हमेशा करें जप
इससे होते हैं भगवान शिव अपने भक्तों से प्रसन्न
देते हैं ढेर सारी खुशियां, देते हैं मनचाहा फल
हैप्पी सावन 2024
भोले की भक्ति में रंग जाओ,
हो जाओ शिवमय, हंसकर करो भोले की।
भक्ति हाथ उठाकर कहो हर-हर महादेव
सावन माह की हार्दिक शुभकामनाएं।
सत्य शिव हैं, अनंत शिव हैं
अनादि शिव हैं, ओंकार शिव हैं
शिव ही ब्रह्मा, शिव ही शक्ति हैं।
हैप्पी सावन 2024
है हाथ में डमरू जिनके
और काला नाग है साथ
है जिसकी लीला अपंरपार
वो हैं भोले नाथ।
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं
मन में शिव की भक्ति जगाकर तो देखो
महादेव को जल चढ़ाकर तो देखो
सारे गम खुशियों में बदल जाएंगे
भगवान शिव के दरबार में माथा झुका कर तो देखो
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं।
भक्ति में है शक्ति बंधू
शक्ति में संसार है
त्रिलोक में है जिसकी चर्चा
उन शिव जी का ये त्योहार है।
हैप्पी सावन 2024
शिव ही महिमा है अपरंपार,
जो सभी भक्तों का करती है बेड़ा पार
चलो आओ जुड़ बैठे शिव के चरणों में
मिल कर बांट लें हम भोले का यह प्यार
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं।
मंदिर की घंटी, आरती की थाली
नदी के किनारे सूरज की लाली
जिंदगी में आए खुशियों की बहार
मुबारक हो आपको सावन का त्योहार।
भोले की भक्ति में होती है शक्ति
जो दिल में होता है वो मनोकामना होती है पूरी
भगवान शिव का आशीर्वाद बना रहे आपके साथ
यही भगवान से प्रार्थना है हमारी
सावन की शुभकामनाएं।