Holi 2023 Upay: हर साल होली का इंतजार बच्चों से लेकर बड़ों को होता है। यह पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस साल होलिका दहन 7 मार्च और होली 8 मार्च को मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है। रंगों का पर्व होली चैत्र माह में मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आप आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं, तो रंगों का त्योहार आपकी परेशानियों को दूर कर देगा। आपके घर में हमेशा देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। शास्त्रों के अनुसार होली के दिन चांदी का सामान खरीदना शुभ माना गया है।
होली पर चांदी के सिक्के खरीदें। फिर सिक्के को हल्दी के साथ पीले वस्त्र में बांध दें। इस पोटली को पूजा घर में देवी लक्ष्मी के साथ रख दें। इसके अलावा, होलिका की राख को एक डिब्बे में बंद करके अलमारी में रखें। ऐसा करने से आपको कभी धन की कमी नहीं होगी।
होली पर चांदी की अंगूठी खरीदें। फिर उसकी विधिवत पूजा करें। इस उपाय को करने से आपका भाग्य चमक उठेगा।
होली के दिन सुहागिन महिलाओं को चांदी की पायल खरीदनी चाहिए। इसके अलावा होली के दिन चांदी के बर्तन खरीदना भी शुभ माना गया है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'