धर्म डेस्क, इंदौर। Holi 2024, Chandra Grahan: सनातन धर्म में ग्रहण को महत्वपूर्ण माना जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लगेगा। तब चंद्रमा कन्या राशि में विराजमान रहेंगे। यहां पर राहुल पहले से ही गोचर कर रहे हैं। इस तरह कन्या राशि में राहु और चंद्र ग्रह की युति होगी। 25 मार्च को पूर्णिमा तिथि पर होली का त्योहार भी है। इसी दिन चंद्र ग्रहण का साया रहेगा। 24 मार्च को रात्रि 09.57 मिनट से पूर्णिमा आरंभ होगी। इसका समापन 25 जनवरी को रात 12.32 मिनट पर होगा।
फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 25 मार्च, सोमवार को पड़ रही है। इस दिन चंद्र ग्रहण लगेगा। यह प्रातः काल 10.23 मिनट से शुरू होकर दोपहर 03.02 मिनट पर समाप्त होगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।
चंद्र ग्रहण मिथुन राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित होगा। लंबे समय से कोई काम अटका है, तो पूरा हो सकता है। मानसिक शांति महसूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के साथ कुछ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। पैसों की बचत कर पाएंगे।
चंद्र ग्रहण के प्रभाव से खुशियां आने वाली है। निजी जीवन में काफी प्रसन्नता महसूस करेंगे। निवेश के लिए उचित समय है। इस दौरान जिस योजना में निवेश करेंगे, उसमें मुनाफा मिलना निश्चित है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा।
चंद्र ग्रहण मकर राशि के जातकों के लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के संकेत हैं। माता-पिता हर काम में सहयोग करेंगे। अगर किसी स्वास्थ्य समस्या से ग्रस्त हैं तो उससे छुटकारा मिलेगा। मानसिक तनाव दूर होगा।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'