• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनूठे मंदिर: यहां देवी करती हैं ज्वालाओं से अग्नि स्नान

मेवाड़ के सबसे प्रमुख शक्तिपीठों में से एक ईडाणा माता मंदिर में। देश भर में तरह-तरह के मंदिर हैं। हर मंदिर की अपनी अलग कहानी है।

By Lav GadkariEdited By: Lav Gadkari
Publish Date: Sun, 12 May 2019 02:41:05 PM (IST)Updated Date: Sun, 12 May 2019 03:09:05 PM (IST)
अनूठे मंदिर: यहां देवी करती हैं ज्वालाओं से अग्नि स्नान

मेवाड़। आपने देवी मंदिरों में अखंड ज्योत जलते देखी होगी। मगर क्या आपने यह जाना है कि साक्षा्त देवी ही आग अपने तन पर लपेट लेती हो। ऐसा ही एक चमत्कार होता दिखाई देता है मेवाड़ के सबसे प्रमुख शक्तिपीठों में से एक ईडाणा माता मंदिर में। देश भर में तरह-तरह के मंदिर हैं। हर मंदिर की अपनी अलग कहानी है। मेवाड़ का ईडाणा देवी मंदिर की कहानी बहुत अनूठी है। यहां देवी प्रतिमा स्वयं अग्निस्नान करती हैं।

उदयपुर शहर से 60 किमी दूर कुराबड- बम्बोरा मार्ग पर अरावली की विस्तृत पहाड़ियों के बीच स्थित है मेवाड़ का प्रमुख शक्तिपीठ वास्तव में ईडाणा माता जी का मंदिर है। ईडाणा माता राजपूत समुदाय, भील आदिवासी समुदाय सहित संपूर्ण मेवाड़ की आराध्य मां है ।


यहां देवी की प्रतिमा माह में दो से तीन बार स्वतः जागृत अग्नि से स्नान करती है। इस अग्नि स्नान से देवी को चढ़ाई गई चुनरियां, धागे आदि भस्म हो जाते हैं। कहा जाता है कि इसी अग्नि स्नान के कारण यहां मां का मंदिर नहीं बन पाया। मान्यता है कि वर्षो पूर्व यहां कोई तपस्वी बाबा तपस्या किया करते थे।

बाद में धीरे-धीरे पड़ोसी गांव के लोग यहां आने लगे। जिनकी मन्नत पूरी होती चली गई। इस मंदिर में मां की प्रतिमा के पीछे अगणित त्रिशूल लगे हुए है। श्रद्धालु यहां अपनी मन्नात पूर्ण होने पर त्रिशूल चढ़ाने आते है। साथ ही संतान की मन्नात रखने वाले दम्पत्तियों द्वारा पुत्र रत्न प्राप्ति पर यहां झूला चढ़ाने की भी परम्परा है।

मान्यता के अनुसार ईडाणा माता पर अधिक भार होने पर माता स्वयं ज्वालादेवी का रूप धारण कर लेती हैं। इस दौरान स्थानक पर अचानक आग धधकने लगती है। देखते ही देखते अग्नि विकराल रूप धारण कर 10 से 20फीट तक लपटें पहुंच जाती है मगर श्रृंगार के अन्य सामग्री को कोई आंच तक नहीं आती है। यहां आने वाले इस चमत्कार को देखकर दंग रह जाते हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।