बाएं हाथ में दो विवाह रेखा हैं तो मिलेगी गुणवान पत्नी, जानिए क्या कहता है हस्तरेखा विज्ञान
जब किसी व्यक्ति की विवाह रेखा ऊपर की ओर मुड़कर छोटी उंगली तक पहुंच जाती है तो उसकी शादी में बहुत परेशानियां आती हैं।
By Arvind Dubey
Edited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 19 Apr 2021 07:37:18 PM (IST)
Updated Date: Mon, 19 Apr 2021 07:37:54 PM (IST)

हाथ की रेखाएं पढ़ने और समझने की कला को हस्तरेखा विज्ञान कहते हैं। हस्तरेखा विज्ञान में विवाह रेखा बेहद महत्वपूर्ण है। इससे व्यक्ति के वैवाहिक जीवन के बारे में पता चलता है। विवाह रेखा की शुरुआत और यह रेखा किस तरह से आगे बढ़ी है। इससे व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में बारे में कई संकेत मिलते हैं। यदि किसी पुरुष के बाएं हाथ में दो विवाह रेखा और दाएं में एक विवाह रेखा है उसे श्रेष्ठ और गुणवान पत्नी मिलेगी। इन लोगों की पत्नी बहुत ही प्रेम करने वाली और पति का ध्यान रखने वाली होती है। वहीं, यदि हाथ की रेखाएं इसके ठीक इसके उलट हों तो पत्नी अपने पति का ध्यान नहीं रखती है।
दोनों हाथों में एक समान विवाह रेखा तो सुखी रहेगा जीवन
यदि दोनों हाथों में विवाह रेखा की लंबाई एक ही तरह के शुभ लक्षण देने वाली और एक समान हो तो वैवाहिक जीवन बहुत ही सुखी होता है। ऐसे लोगों का जीवनसाथी के साथ बहुत ही अच्छा तालमेल होता है।
विवाह रेखा का मुड़ने परेशानी का संकेत
जब किसी व्यक्ति के हाथ में विवाह रेखा ऊपर की ओर मुड़ जाती है और छोटी उंगली तक पहुंच जाती है तो ऐसे व्यक्ति को विवाह में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन लोगों का विवाह होना बहुत ही मुश्किल होता है। आमतौर पर ऐसे लोग अविवाहित ही रहते हैं।