• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

काठमांडू और केदारनाथ की तर्ज पर बना इंदौर का पशुपतिनाथ मंदिर, जानिए इस सफेद शिवलिंग की पूजा का विशेष फल

इंदौर के बजरंग नगर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में विराजित दुर्लभ सफेद पंचमुखी शिवलिंग का सावन माह में विशेष महत्व है। यहां जलाभिषेक और पूजा-अर्चना से श्रद्...और पढ़ें

By ramkrashna MuleEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Sun, 09 Aug 2026 06:58:41 PM (IST)Updated Date: Sun, 09 Aug 2026 07:07:40 PM (IST)
काठमांडू और केदारनाथ की तर्ज पर बना इंदौर का पशुपतिनाथ मंदिर, जानिए इस सफेद शिवलिंग की पूजा का विशेष फल
इंदौर के बजरंग नगर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में विराजित अलौकिक सफेद रंग का पंचमुखी शिवलिंग। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. इंदौर के बजरंग नगर में ने पंचमुखी सफेद शिवलिंग वाला पशुपतिनाथ मंदिर स्थित है
  2. मंदिर में भगवान शिव का दुर्लभ और कल्याणकारी 'कर्पूरगौरम' शिवलिंग स्थापित है

धर्म डेस्क, इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के श्रमिक क्षेत्र स्थित बजरंग नगर में नेपाल के काठमांडू और उत्तराखंड के केदारनाथ की तर्ज पर बना 'पशुपतिनाथ मंदिर' स्थित है। शिव भक्तों के बीच यहां विराजित भगवान पशुपतिनाथ का अनूठा स्वरूप देखने को मिलता है। श्रावण मास में भोलेनाथ की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए यहां रोजाना सुबह-शाम श्रद्धालुओं की भारी कतारें लगी रहती हैं। पूरे सावन माह में यहां विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की धूम रहती है।

इतिहास और मंदिर परिसर

महादेव की आराधना का यह पावन स्थल काफी पुराना है, जिसका भव्य जीर्णोद्धार करीब 20 साल पहले किया गया था। मंदिर में भगवान शिव का दुर्लभ सफेद रंग का पंचमुखी शिवलिंग विराजित है। पशुपतिनाथ महादेव के अलावा इस विशाल मंदिर परिसर में राधा-कृष्ण, राम दरबार, पवनपुत्र हनुमान और माता अंबे के दिव्य मंदिर भी स्थापित हैं।


मंदिर की प्रमुख विशेषताएं

  • कर्पूरगौरम स्वरूप: मंदिर से जुड़े लोगों और स्थानीय निवासियों के अनुसार, यहाँ शिवलिंग का विशेष 'कर्पूरगौरम' (सफेद रंग) स्वरूप विद्यमान है, जो अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है।
  • मनोकामना पूर्ति धाम: धार्मिक मान्यता है कि पशुपतिनाथ के इस रूप के दर्शन मात्र से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए श्रद्धालु यहाँ लगातार 5, 11 या 21 सोमवार तक भगवान का विशेष जलाभिषेक करने आते हैं।

पुजारी- सफेद शिवलिंग की पूजा का विशेष फल

इस बारे में बात करते हुए पुजारी सत्येंद्र शास्त्री ने बताया- मंदिर में विराजित शिवलिंग पंचमुखी है और भगवान के इस दिव्य स्वरूप के बारे में हमारे धर्मग्रंथों में भी कई कथाएं-महिमा बताई गई हैं। सफेद शिवलिंग की पूजा का विशेष फल मिलता है और श्रावण मास महादेव की साधना का सबसे उत्तम अवसर है।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में देवशयनी एकादशी पर उमड़ी आस्था: भगवान चक्रधर का मनमोहक श्रृंगार, शयन आरती के साथ चातुर्मास की शुरुआत