• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऐसा मंदिर जहां हवा में झूलता है मंदिर का एक खंभा

दुनिया में बहुत ही रोचक जगह हैं। ऐसी ही रोचक जगहों में से एक है आंध्रप्रदेश के अनंतपुर में स्थित 'लेपाक्षी मंदिर'।

By Edited By:
Publish Date: Thu, 25 Jun 2015 04:54:14 PM (IST)Updated Date: Sat, 27 Jun 2015 09:55:53 AM (IST)
ऐसा मंदिर जहां हवा में झूलता है मंदिर का एक खंभा

दुनिया में बहुत ही रोचक जगह हैं। ऐसी ही रोचक जगहों में से एक है आंध्रप्रदेश के अनंतपुर में स्थित 'लेपाक्षी मंदिर'। अनंतपुर एक छोटा गांव है। यह गांव विजयनगर शैली से निर्मित कलात्मक मंदिरों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है।

हैंगिंग पिलर टेम्पल

लेपाक्षी मंदिर को 'हैंगिंग पिलर टेम्पल' के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर कुल 70 खम्भों पर खड़ा है जिसमे से एक खम्भा जमीन को छूता नहीं है बल्कि हवा में ही लटका हुआ है। इस एक झूलते हुए खम्भे के कारण इसे 'हैंगिंग टेम्पल' कहा जाता है।


पढ़ें: मछली घर यानी समृद्धि का पिटारा

यह खंभा भी पहले जमीन से जुड़ा हुआ था। लेकिन एक ब्रिटिश इंजीनियर ने मंदिर में यह खंभे कैसे टिके हुए हैं यह जानने के लिए एक खंभा को हिलाया, तभी से यह खंभा झूलता रहता है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की मान्यता है की इसके नीचे से कपड़ा निकलने से सुख-समृद्धि में बृद्धि होती है।

यहीं गिरे थे घायल होकर जटायु

विशाल परिसर में बने यह मंदिर भगवान शिव, भगवान विष्णु और भगवान वीरभद्र को समर्पित हैं। यहां तीन मंदिर हैं। हिंदू पौराणिक मान्यताओं के अनुसार है त्रेतायुग में जब रावण, श्रीराम की पत्नी का हरण कर ले जा रहा था तब जटायु ने रावण से यहीं युद्ध किया था। युद्ध के दौरान वह घायल होकर यहीं गिरे थे।

पढ़ें:श्रीराम से भयभीत रावण को जब महाकवियों ने दी ये सलाह

इस मंदिर का निर्माण 1583 में दो भाइयों विरुपन्ना और वीरन्ना ने कराया था जो की विजयनगर राजा के यहां काम करते थे। हालांकि पौराणिक मत कुछ और ही है उसके अनुसार लेपाक्षी मंदिर परिसर में स्थित विभद्र मंदिर का निर्माण ऋषि अगस्त्य ने करवाया था।

नंदी की सबसे विशाल प्रतिमा

लेपाक्षी मंदिर कुछ ही दूरी पर एक ही पत्थर से बनी विशाल नंदी प्रतिमा है। यह प्रतिमा 27 फीट लंबी 15 फीट ऊंची है। यहां विभद्र मंदिर परिसर में एक ही पत्थर से बनी विशाल नागलिंग प्रतिमा भी स्थापित है, काले ग्रेनाइट से बनी प्रतिमा में एक शिवलिंग के ऊपर सात फन वाला नाग फन फैलाए बैठा है।