• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

गणेश चतुर्थी पर चंद्र दर्शन करने से लगता है दोष, कलंक लगने की मान्‍यता

हरिवंश पुराण के अनुसार भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को चंद्र दर्शन नहीं करना चाहिए। इस दिन चंद्र दर्शन करने से मिथ्या कलंक लगने की मान्यता है।

By Jogendra SenEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Mon, 14 Sep 2026 12:30:49 PM (IST)Updated Date: Mon, 14 Sep 2026 12:35:14 PM (IST)
गणेश चतुर्थी पर चंद्र दर्शन करने से लगता है दोष, कलंक लगने की मान्‍यता
गणेश चतुर्थी पर चंद्र दर्शन ना करें।

HighLights

  1. भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को चंद्र दर्शन नहीं करना चाहिए।
  2. चंद्र दर्शन करने से मिथ्या कलंक लगने की मान्यता है।
  3. भगवान कृष्ण ने भी भूलवश चंद्र दर्शन कर लिया था।

ग्वालियर। गेरू वाला बंगला, त्यागी नगर मुरार में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का रविवार को सातवें दिन विश्राम हुआ। अंतिम दिवस कथा व्यास पं. सतीश कौशिक ने श्रद्धालुओं को गणेश चतुर्थी के पौराणिक महत्व से अवगत कराया और सुदामा चरित्र का मार्मिक प्रसंग सुनाया।

पं. कौशिक ने बताया कि हरिवंश पुराण के अनुसार भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को चंद्र दर्शन नहीं करना चाहिए। इस दिन चंद्र दर्शन करने से मिथ्या कलंक लगने की मान्यता है। भगवान कृष्ण ने भी भूलवश चंद्र दर्शन कर लिया था, जिसके बाद उन पर स्यमंतक मणि चोरी का मिथ्या आरोप लगा था।


उन्होंने कहा कि यदि भूलवश चंद्र दर्शन हो जाए तो स्यमंतक मणि की कथा का श्रवण करना चाहिए। इस दिन गणेश जी की विधि-विधान से पूजा, दूर्वा अर्पित करने और मोदक का भोग लगाने से मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है।

गणेश चतुर्थी पर चंद्रमा को देखने से क्यों बचते हैं, जानें गणेश जी के श्राप की कहानी

इसके बाद उन्होंने सुदामा चरित्र का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता सच्ची मित्रता की मिसाल है। सुदामा की गरीबी देखकर कृष्ण ने बिना मांगे ही उनकी सहायता की। मित्रता में लेन-देन नहीं, बल्कि भावनाओं का महत्व होता है। प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावुक हो गए।

मन को निर्मल कर देती है कथा

इस अवसर पर भाजपा के सह राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने भी कथा श्रवण कर व्यासपीठ से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि भगवान की कथा मन की मलिनता को दूर कर अंतर्मन को निर्मल करती है।कथा परीक्षित रामसिंह यादव, भाजपा नेता लोकेंद्र पाराशर, रामबाबू यादव, अजय यादव, मुकेश दुबे, रिंकू यादव, गिर्राज दुबे, अंकित यादव और निक्की यादव सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण किया।