यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गंगाजल को घर में इस दिशा में रखकर देखें, बदल जाएगी जीवन की दशा
हिंदू धर्म में पवित्र नदियों के जल का विशेष महत्व है। धार्मिक अनुष्ठानों में इनका उपयोग किया जाता है। गंगा नदी को सबसे शीर्ष स्थान दिया गया है। इसके जल का पूजा-पाठ में अर्पण किया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि गंगाजल रखने की सही दिशा क्या है। यदि आप अपने घर के पूजा कक्ष में गंगाजल को सही दिशा में रखेंगे तो शुभ परिणाम मिलेंगे।
Publish Date: Sun, 29 Sep 2024 07:00:00 AM (IST)Updated Date: Sun, 29 Sep 2024 07:00:00 AM (IST)
सही दिशा में रखें गंगाजल।HighLights
- हर घर में एक पूजा कक्ष अवश्य होता है।
- इसमें गंगाजल संभालकर रखा हुआ होता है।
- हर प्रकार की पूजा में इस जल का महत्व है।
धर्म डेस्क, इंदौर। वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बहुत महत्व है। यह पूरा शास्त्र ही दिशाओं पर आधारित है। इसमें प्रत्येक वस्तु को एक निश्चित कोण पर रखने के लिए कहा जाता है। सही दिशा में रखने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और गलत दिशा में रखने से अशुभ परिणाम सामने आते हैं। बात गंगाजल की करें तो हिंदू धर्म में इसे पवित्र माना जाता है। इसलिए लोग इसे अपने घर में, पूजा कक्ष में रखते हैं। आइये समझते हैं कि गंगाजल को किस दिशा में रखना श्रेष्ठ माना गया है।
![naidunia_image]()
धन की प्राप्ति
वास्तु कहता है कि अगर घर में गंगाजल को सही दिशा में रख दिया जाए तो घर में धन और संपदा का लाभ होता है। इतना ही नहीं, घर के सदस्यों के जीवन में भी तरक्की और बरकत बनी रहती है।
इस दिशा में रखें
गंगाजल को हमेशा ईशान कोण मतलब कि उत्तर पूर्व दिशा में ही प्रतिष्ठित करके रखना चाहिये। मान्यता है कि यह दिशा गंगाजल के लिए शुभ होती है।
देवों का वास
ईशान कोण में गंगाजल इसलिए रखना चाहिये क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इस कोण में देवी व देवताओं का वास होता है। इससे परिवार में मंगल परिणाम देखने को मिलते हैं।
रुके काम बनते हैं
निश्चित दिशा में गंगाजल को रखने से हमारे अटके हुए काम भी पूरे होते हैं और कहीं लंबे समय से पैसा अटका हुआ है तो उसकी प्राप्ति के भी रास्ते खुल जाते हैं।
![naidunia_image]()
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी