Ketu Gochar 2025: पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में केतु के गोचर से तीन राशि वालों की जिंदगी में आएगी बहार, नोट गिनते-गिनते थकेंगे
6 जुलाई 2025 को केतु आभासी रूप से पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेगा और 20 जुलाई को इसका वास्तविक गोचर होगा। यह परिवर्तन वृषभ, तुला और कुंभ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। करियर, आर्थिक स्थिति, मानसिक स्पष्टता और आध्यात्मिक उन्नति के अवसर प्रदान करेगा।
Publish Date: Sun, 29 Jun 2025 10:05:00 AM (IST)
Updated Date: Sun, 29 Jun 2025 10:05:28 AM (IST)
केतु गोचर से तीन राशियों के जीवन में चमत्कारिक परिवर्तन आएंगे। (फाइल फोटो)HighLights
- वृषभ राशि को करियर में सम्मान और लाभ मिलेगा।
- तुला राशि की निर्णय क्षमता में सुधार देखा जाएगा।
- कुंभ राशि को आत्मनिरीक्षण और आध्यात्मिक उन्नति के योग।
धर्म डेस्क, इंदौर। वेदिक ज्योतिष में केतु को छाया ग्रह माना गया है, जो सदैव वक्री गति से चलता है। इसी कारण इसके गोचर का प्रभाव पहले आभासी रूप से दिखाई देता है। उसके बाद पूरे रूप में आता है। साल 2025 में केतु 6 जुलाई को दोपहर 1:32 बजे आभासी रूप से नक्षत्र परिवर्तन करते हुए पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेगा।
इसका वास्तविक गोचर 20 जुलाई को दोपहर 2:10 बजे होगा। इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन वृषभ, तुला और कुंभ राशि के जातकों पर इसका चत्मकारिक असर देखने को मिलेगा।
आइए विस्तार से जानते हैं कि इन तीनों राशियों पर इसका असर कैसा पड़ेगा....
![naidunia_image]()
वृषभ राशि
- केतु का यह गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जातकों की रचनात्मकता निखरेगी। नेतृत्व क्षमता में सुधार आएगा।
- परीक्षा या इंटरव्यू के परिणाम सकारात्मक रहेंगे। अधूरे काम पूरे होंगे और रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। आमदनी और खर्च में संतुलन बना रहेगा।
तुला राशि
- तुला राशि के जातकों को इस गोचर से मानसिक स्पष्टता और निर्णय लेने की क्षमता में सुधार देखने को मिलेगा। करियर में पदोन्नति या वेतन वृद्धि जैसी शुभ खबर मिल सकती है।
- व्यवसाय में रुके हुए कार्यों की गति बढ़ेगी। नई योजनाओं की शुरुआत के लिए समय अनुकूल रहेगा। व्यक्तिगत रिश्तों में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा।
कुंभ राशि
- कुंभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर आत्मनिरीक्षण और आध्यात्मिक उन्नति का अवसर लेकर आ सकता है। जातक अपने आंतरिक विचारों को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे और सही निर्णय ले सकेंगे।
- कला, लेखन, शोध या आध्यात्मिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए यह समय नाम और प्रतिष्ठा दिलाने वाला साबित हो सकता है।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।