नाभि की इन 4 बातों से जानिए स्त्री का स्वभाव
लेकिन समुद्रशास्त्र में नाभि की अन्य विशेषताओं की ओर भी इंगित किया गया है।
By
Edited By:
Publish Date: Fri, 03 Feb 2017 11:23:06 AM (IST)
Updated Date: Sat, 04 Feb 2017 01:04:40 PM (IST)
प्रतीकात्मक चित्रनाभि पेट पर एक गहरे निशान के रूप में होती है। जो नवजात शिशु से गर्भनाल को अलग करने के कारण बनती है। भ्रूण को पोषण देने का कार्य नाभि ही करती है।
लेकिन समुद्रशास्त्र में नाभि की अन्य विशेषताओं की ओर भी इंगित किया गया है। इस ग्रंथ में पुरुषों और स्त्रियों की नाभि को देखकर उनके व्यवहार के बारे में पता किया जाता है।
- समतल नाभि: ऐसी महिलाओं से संभलकर रहें, क्योंकि जल्द गुस्सा होना इनके स्वभाव में रहता है।
- गहरी नाभि (स्त्री-पुरुष) : नाभि यदि गहरी होती है वे सौन्दर्य प्रेमी होते हैं। रोमांटिक स्वभाव के ये लोग मिलनसार होते हैं। इन्हें सुंदर जीवनसाथी मिलता/ मिलती है।
- लंबी नाभि: स्त्री की नाभि यदि लंबी और वक्री है तो वह आत्मविश्वास से भरी हुई होती है। आत्मनिर्भर होना इनका स्वभाव में होता है। यह काफी बोल्ड और चंचल होती हैं।
पढ़ें: शादी से पहले क्या सोचती हैं लड़कियां
- गोल नाभि: यदि किसी स्त्री की नाभि गोल होती है तो वह बुद्धिमान होती हैं। दयालु प्रवृत्ति होने के कारण यह हर जगह सम्मानित दृष्टि से देखी जाती हैं। ऐसी महिलाओं का वैवाहिक जीवन सुखमय होता है।