Silver Kada Benefits Astrology: वैदिक ज्योतिष के अनुसार मनुष्य अपने ग्रहों के अनुसार रत्न और धातु को धारण करता है। अक्सर लोगों को चांदी का कड़ा पहने हुए देखा गया है। हालांकि कई लोग अलग-अलग धातु जैसे सोना, तांबा, पीतल, लौहा के कड़े धारण करते हैं। इन सभी में चांदी का कड़ा सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में भी इसके बहुत सारे लाभ बताए गए हैं। अगर आप भी चांदी का कड़ा हाथ में पहनते हैं तो आज हम आपको इससे होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल, ज्योतिष शास्त्र में चांदी की धातु का संबंध चंद्रमा और शुक्र ग्रह से माना गया है। इस वजह से इसके काफी सारे लाभ बताए गए हैं। चलिए उनके बारे में जानते हैं।
1. हाथों में चांदी का कड़ा पहनने से शुक्र और चंद्र ग्रह से जुड़े ग्रह दोष दूर होते हैं। अगर आपकी राशि में यह दोष है तो आप भी चांदी का कड़ा पहनना शुरू कर दें।
2. चांदी का कड़ा पहनने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। घर में कभी आर्थिक तंगी नहीं आती है। विपरित परिस्थिति में भी आपके पास धन का अभाव नहीं होता है।
3. चांदी शीतलता प्रदान करती है। इसका संबंध चंद्रमा से होता है। इसे धारण करने से मन शांत और एकाग्र होता है। अगर आप काफी गुस्सा करते हैं तो आप चांदी का कड़ा धारण कर सकते हैं।
4. ज्योतिष शास्त्र में यह भी बताया गया है कि चांदी को सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने वाली धातु माना जाता है। ऐसे में हाथ में चांदी का कड़ा या ब्रेसलेट पहनने से नकारात्मक विचार दूर होते हैं और सकारात्मकता बढ़ने लगती है।
5. यदि आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है तो आप किसी ज्योतिष के सलाह लेकर चांदी का कड़ा धारण कर सकते हैं। वहीं, चांदी का कड़ा धारण करने के लिए शुक्रवार का धन सबसे ज्यादा लाभकारी माना जाता है। इसलिए आप भी अगर यह पहनना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन पहने इससे आपको फायदा देखने को मिलेगा।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'