• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए सपने में स्‍त्री या लड़की देखने का क्‍या है मतलब

यहां हम आपको ज्‍यातिषीय महत्‍व से स्‍त्री या कन्‍या को सपने में देखने का मतलब बताने वाले है।

By Edited By:
Publish Date: Mon, 17 Jul 2017 12:04:34 PM (IST)Updated Date: Mon, 17 Jul 2017 12:09:33 PM (IST)
जानिए सपने में स्‍त्री या लड़की देखने का क्‍या है मतलब

सपने हमारे जीवन में बहुत महत्‍व रखते हैं और इसका मनोवैज्ञानिक कारण और ज्‍योतिष के लिहाज से इसका महत्‍व अलग-अलग हो सकता है। यहां हम आपको ज्‍यातिषीय महत्‍व से स्‍त्री या कन्‍या को सपने में देखने का मतलब बताने वाले है, लेकिन इससे पहले ये जरूरी है कि आपको याद हो कि आपने उसे किस अवस्‍था में देखा है या क्‍या करते हुए देखा है।

- यदि आप सपने में स्‍त्री को शांत खड़े हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपको धन की प्राप्‍ती हो सकती है।

- यदि आप सपने में स्त्री से बात करते हुए देखे तो इसका मतलब है समाज में आपको सम्मान प्राप्त होता है।

- अगर कोई व्यक्ति अपने सपने मे किसी स्त्री को बड़े-बड़े झुमके पहने या घूंघट डाले किसी स्त्री को देखता है तो इसका अर्थ होता है कि उसे जल्द ही कोई खुशखबरी मिलने वाली है।

- यदि कोई व्यक्ति सपने में किसी मुस्कुराती हुई स्त्री को देखता है तो उसे धन लाभ मिलने की संभावनाएं बनती हैं।

- जो लोग सपने में किसी वृद्ध स्त्री को सफेद वस्त्रों में देखते हैं तो उन्हें संपत्ति प्राप्त होने के योग बनते हैं। सामाजिक सम्मान प्राप्त होता है।

- यदि सपने में वृद्ध स्त्री मुस्‍कुराते हुए दिखाई दे तो व्यक्ति को निकट भविष्य में सुख प्राप्त होता है।

- किसी स्त्री या लड़की से साथ संभोग के सपने भी काफी आम होते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार ऐसे सपने भी धन प्राप्ति की तरफ इशारा करते हैं।

- यदि किसी व्यक्ति को सपने में बहुत सुंदर लड़की या परी दिखाई दे तो उसे सुख और धन प्राप्त होने के योग बनेंगे। पारिवारिक विवाद दूर होंगे और शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी।

- यदि सपने में कोई कुरूप काली स्त्री, काले वस्त्रों में दिखाई देती है तो यह अशुभ स्वप्न माना जाता है। ऐसा सपना देखने वाले व्यक्ति को कठिन समय का सामना करना पड़ सकता है।

- यदि सपने में कोई पुरुष किसी सुंदर स्त्री का आलिंगन करता है तो उसे कई प्रकार के सुख प्राप्त होते हैं।