यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कान, नाक से जानिए अपना और दूसरों का व्यवहार
यदि कान के बीच का भाग दबा हुआ हो, ऐसे लोग आपराधिक प्रवृत्ति के होते हैं।
By Edited By:
Publish Date: Tue, 29 Dec 2015 12:11:00 PM (IST)Updated Date: Thu, 31 Dec 2015 09:43:49 AM (IST)

चेहरे पर नाक और कान बहुत अहम माने जाते हैं। नाक और कान जहां शारीरिक रूप से महत्वपूर्ण हैं, उतने ही व्यवहारिक रूप से भी प्रभावशाली माने गए हैं। समुद्रशास्त्र में इनके व्यवहारिक लक्ष्णों को इंगित किया गया है।
कान
- ऐसे व्यक्ति जिनके कान सामान्य से छोटे होते हैं, वह बलशाली, विश्वसनीय और कला में रुचि रखने वाले होते हैं।
- किसी व्यक्ति के कानों की चौड़ाई सामान्य से अधिक हो ऐसे लोग सभी तरह की सुविधाएं प्राप्त करते हैं। ये लोग अवसरवादी होते हैं।
- यदि कान बड़े हों तो ऐसे व्यक्ति विचारशील, व्यवहारिक और समय के पाबंद होते हैं। यह सभी तरह का काम व्यवस्थित तरीके से करते हैं।
पढ़ें: ये 10 बातें बताती हैं आपका व्यक्तित्व
- यदि कान के बीच का भाग दबा हुआ हो, ऐसे लोग आपराधिक प्रवृत्ति के होते हैं।
- ऐसे व्यक्ति जिनके कान बहुत ही छोटे हों, तो वह चंचल, ईश्वर पर विश्वास करने वाले, लालची और किसी को भी धोखा नहीं देते हैं।
नाक
- मोटी नाक वाले लोग भोग-विलास में रुचि रखते हैं।
- यदि नाक आगे से मुढ़ी हुई हो तो ऐसे व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होते हैं।
- जिस स्त्री की नाक छोटी और आगे से मोटी होटी होती है।वह प्रेम विवाह के पक्ष में रहती हैं।
- यदि किसी स्त्री की नाक छोटी हो तो उसका जीवन काफी संघर्षमय रहता है।
पढ़ें: ऐसा मंदिर जहां पार्किंग शुल्क से होता है प्रबंधन
- यदि किसी की नाक सीधी और लंबी हो ऐसे व्यक्ति व्यवहार में ईमानदार होते हैं।
- चपटी नाक एवं नाक पर मस्सा या तिल का होना शुभ नहीं माना जाता है।
- यदि नाक तोते के समान हो तो ऐसे लोग काफी समझदार होते हैं। यह सभी तरह के भौतिक सुख प्राप्त करते हैं।