• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lal Chandan Upay: लाल चंदन के उपाय से शनि होंगे शांत, साढ़े साती और ढैय्या से भी मिलेगी राहत

Lal Chandan Upay: चंदन का उपयोग हिंदू धर्म में कई अनुष्ठानों और धार्मिक समारोहों में किया जाता है। आमतौर पर पीले चंदन, सफेद चंदन और लाल चंदन प्रमुख हो...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 15 Nov 2022 08:56:23 AM (IST)Updated Date: Tue, 15 Nov 2022 08:56:23 AM (IST)
Lal Chandan Upay: लाल चंदन के उपाय से शनि होंगे शांत, साढ़े साती और ढैय्या से भी मिलेगी राहत
Lal Chandan Upay: चंदन का उपयोग हिंदू धर्म में कई अनुष्ठानों और धार्मिक समारोहों में किया जाता है। आमतौर पर पीले चंदन, सफेद चंदन और लाल चंदन प्रमुख होते हैं। देवी-देवताओं की पूजा में चंदन का बहुत महत्व है।

Lal Chandan Upay: शनि को न्याय का देवता कहा जाता है। ज्योतिष में शनि ग्रह का विशेष स्थान है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि अशुभ स्थिति में हो तो उसके जीवन में समस्याएं आती रहती हैं। यदि शनि शुभ स्थिति में हो तो जातक को सुख और वैभव की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि जिस व्यक्ति पर शनिदेव की कृपा होती है। वह राजा बन जाता है। इसलिए हर जातक शनि को प्रसन्न रखना चाहता है। अगर आप शनि को प्रसन्न करना हो तो पूजा के साथ लाल चंदन से जुड़े उपाय कर सकते हैं।

चंदन का उपयोग हिंदू धर्म में कई अनुष्ठानों और धार्मिक समारोहों में किया जाता है। आमतौर पर पीले चंदन, सफेद चंदन और लाल चंदन प्रमुख होते हैं। देवी-देवताओं की पूजा में चंदन का बहुत महत्व है। इसी तरह लाल चंदन भी शानिदेव को प्रसन्न करने और शनि ग्रह से जुड़े बुरे प्रभावों को दूर करने के लिए महत्वपूर्ण है। जानिए लाल चंदन से जुड़े कुछ उपाय।


लाल चंदन के उपाय

1. शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन लाल चंदन का लेप करें। इससे कुंडली में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से छुटकारा मिलता है।

2. व्यापार और नौकरी में सफलता के लिए मंगलवार के दिन 11 पीपल के पत्तों पर लाल चंदन के साथ राम लिखें। इसके बाद इन पत्तों की माला बनाकर हनुमानजी को अर्पित करें। ऐसा करने से व्यापार में वृद्धि होने लगती है।

3. यदि घर का वास्तु सही नहीं है तो कई तरह की परेशानियां बनी रहती हैं। सुख, शांति, ऐश्वर्य और वैभव का अभाव है। वास्तु दोष को दूर करने के लिए अश्वगंधा, गोकरचुरण लाल चंदन और कर्पूर मिलाकर 40 दिनों तक घर पर हवन करें। ऐसा करने से घर के वास्तु दोष दूर होते हैं।

4. अगर मेहनत के बावजूद व्यापार या परीक्षा में सफलता नहीं मिल रही है, तो लाल चंदन का तिलक लगाना चाहिए।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'

यह भी पढ़ें-

सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न करें ये काम, नाराज हो जाएंगी देवी लक्ष्मी

घर में पीतल का शेर रखने से दूर होंगी परेशानियां, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

साप्ताहिक अंक राशिफल 14 से 20 नवंबर, जानिए कैसा रहेगा सभी भाग्यांकों के लिए आने वाला सप्ताह

घर में बेलपत्र लगाने के 4 फायदे, इस दिशा में लगाने से मिलेगा लाभ