Lal Kalawa Astrology: सनातन धर्म में किसी भी शुभ कार्य या पूजा में लाल रंग का कलावा बांधने की परम्परा है। यह धागा तीन धागों से बना होता है। ये तीन धागे ब्रह्मा, विष्णु और महेश के प्रतीक माने जाते हैं। मान्यताओं के अनुसार लाल रंग का धागा शुभ माना जाता है। लाल किताब में लाल धागा धारण करने के फायदे बताए गए हैं। ज्योतिष शास्त्र में भी बताया गया है कि किन राशिवालों को लाल कलावा नहीं पहनना चाहिए।
- हाथ में लाल रंग का कलावा बांधने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
- हनुमानजी की कृपा भी मिलती है।
- मंगल ग्रह का रंग लाल है, इसलिए लाल धागा बांधने से मंगल की स्थिति मजबूत होती है।
- लाल धागा धारण करने से आर्थिक लाभ होता है।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार मेष, सिंह, वृश्चिक राशि वालों को लाल धागा बांधना चाहिए। इस राशि के जातकों को लाल धागा बांधने से वायु पुत्र की कृपा प्राप्त होती है। मंगल और सूर्य देव को लाल रंग प्रिय है। इसलिए लाल रंग का धागा इनके लिए अच्छा है क्योंकि ये इन राशियों के स्वामी हैं।
ज्योति शास्त्र के अनुसार शनि ग्रह मकर और कुंभ राशि का स्वामी है। कर्मफलदाता को लाल रंग पसंद नहीं है। इसलिए शनिवार के दिन शनि देव को काले तिल चढ़ाए जाते हैं। ऐसे में इन दोनों राशि के जातकों को लाल कलावा नहीं पहनना चाहिए। वहीं, मीन राशि वालों लाल धागा नहीं पहनना चाहिए।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।'