यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भगवान श्रीकृष्ण से सीखें ये दिव्य ज्ञान
भगवान विष्णु के मानव अवतार श्रीकृष्ण दिव्वता से परिपूर्ण थे।
By Edited By:
Publish Date: Sat, 31 Oct 2015 04:52:36 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2015 05:29:51 PM (IST)

भगवान श्रीकृष्ण का जन्म आज से करीब 3229 वर्ष पहले मथुरा में हुआ था। मनुष्य जन्म में श्रीकृष्ण आध्यात्मिक और लौकिक भाग्य की नई कृति की तरह थे। श्रीकृष्ण, द्वापरयुग में जन्मे थे। हिंदू पुराणों के अनुसार वह इस पृथ्वी पर 125 वर्षों तक रहे।
उनका जीवन संघर्ष मय था लेकिन उन्होंने अपने हर संघर्ष में अपने विवेक, बुद्धि और बेहतर रणनीतिक तरीके से हर समस्या को सुलझाया। श्रीकृष्ण एक बेहतर परफेक्शनिस्ट थे। चाहे वो महाभारत का काल हो या अपने मामा कंस का संहार उन्होंने हर काम बड़े ही परफेक्शन से किया।
- भगवान विष्णु के मानव अवतार श्रीकृष्ण दिव्वता से परिपूर्ण थे। उन्होंने पृथ्वी पर जितनी भी लीलाएं की, उनसे किसी न किसी विषम परिस्थिति से बाहर आने की सीख मिलती है। उनका जीवन ललित कलाओं जैसे कविता, संगीत, चित्रकला, मूर्तिकला का खजाना था। इसलिए आज भी जब हम श्रीकृष्ण की लीलाओं को ग़ौर से सुनते हैं तो हमे खुशी मिलती है। जो हमें आगे बेहतर करने की प्रेरणा देती है।
पढ़ें: सीताजी की ये 5 बातें, शायद आप नहीं जानते
- एक बालक, एक भाई, एक योद्धा, एक शिष्य, एक गुरु, एक चरवाहे, एक दूत और गोपियों के प्रिय कान्हा के बारे में हर सदियों से चर्चा करते आ रहे हैं। उनकी द्वारा द्वापर युग में की गई लीलाओं को सुनकर बड़े हुए हैं। हम ये पौराणिक कहानियां कभी भूल नहीं सकते, क्योंकि यह कहानियां ही हैं जो श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर हमें उन जैसे महान कार्य करने को प्रेरित करती हैं। ये कहानियां ही हैं जो हमें जीने की सीख देती हैं।
जीत और हार जिंदगी में होती रहती हैं। श्रीकृष्ण की जिंदगी में ये दोनों ही रहीं। लेकिन उनकी मुस्कान उनके चेहरे से कभी नहीं गई। उन्होंने अपनी इसी दिव्य मुस्कान के साथ अपने शरीर को छोड़ा था। उनकी यह बात जिंदगी में कैसी भी स्थिति आए हमेशा हंसी को नही खोना चाहिए। ऐसी ही अमिट सीख देती है।
श्रीकृष्ण का पूरा जीवन,असाधारण गतिविधियों भरा हुआ है। उन्होंने पृथ्वी पर रहकर कई असाधारण काम किए। इन सभी लीलाओं का श्रीमद्भागवत्, गंगा संहिता, विष्णु पुराण ब्रह्म में उल्लेख मिलता है। ब्रह्मवैवर्त पुराण, महाभारत, हरिवंश पर्व और कई अन्य पुराणों में विस्तार से बताया गया है।
पढ़ें: हम घर के बाहर इसलिए लिखते हैं शुभ और लाभ
- श्रीकृष्ण का जन्म बहुत ही असामान्य परिस्थितियों में हुआ। उनकी मां देवकी और पिता वासुदेव को मामा कंस ने कारागार में बंद करके रखा था। श्रीकृष्ण के पहले उनके 6 भाई-बहनों को कंस ने जन्म लेकर ही मौत की नींद सुला दिया। तब वासुदेव ने श्रीकृष्ण जी को ब्रज में मां यशोदा के यहां छोड़ आए। यहां उनका संपर्क गोपियों से हुआ। यह सभी कान्हा की मोहक छबि पर मोहित थीं। यानी हमें भी हमारी पिछली परस्थिति कैसी भी रही हों, आगे आने वाले हर क्षण को ऐसा बनाना चाहिए ताकि लोग हमारा आदर करें।