यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जानिए नींद के 5 रोचक तथ्य
महात्मा गांधी निष्काम संत थे जो अपनी इच्छा के अनुसार सोतो और जाग सकते थे।
By Edited By:
Publish Date: Sun, 12 Apr 2015 04:14:25 PM (IST)Updated Date: Thu, 16 Apr 2015 11:16:29 AM (IST)

महात्मा गांधी अपनी इच्छा अनुसार सोते और जाग सकते थे। उन्हें गहरी नींद के लिए पांच मिनट का समय ही काफी था। इतने कम समय में भी वह पूरी नींद सो जाया करते थे। और जागने पर पूरी तरह ऊर्जावान रहते थे।
ठीक इसी तरह नेपोलियन बोनापार्ट भी विख्यात था, उसका अपने मन पर पूरी तरह से नियंत्रण था। यानी इन दोनों महापुरुषों का नींद पर नियंत्रण था।
नींद पर विजय हासिल करना इतना आसान नहीं हैं। लेकिन नींद के बारे में बहुत से रोचक तथ्य है। जो इस तरह हैं।
- एक अनुमान के मुताबिक देश में दस में से एक वृद्ध व्यक्ति अनिद्रा से पीड़ित है।
- नींद के समय ऊर्जा कम व्यय होती है और शरीर तथा मन नव-जीवन की विद्युत ऊर्जा से आवेशित हो जाता है।
- नींद के समय रक्त के संघटक बदल जाते हैं। नींद के समय ही रक्त अधिक क्षारीय हो जाता है। यह बेकार पदार्थों को बाहर निकाल देता है। इस समय कोशिकाओं की मरम्मत बहुत जल्दी हो जाती है।
- नींद स्वस्थ्य जीवन का आधार है। जिसे जितनी नींद अधिक आएगी, वह व्यक्ति उतना ही स्वस्थ्य होगा।
- जब आप सोते हैं, उसके ठीक पहले मस्तिष्क से रक्त वापस चला जाता है। नींद में उस मस्तिष्क के उस विशेष हिस्से की मृत्यु हो जाती है। और वह हिस्सा नींद खुलने के बाद पुनः जीवित हो जाता है।