
मल्टीमीडिया डेस्क। छिपकली को अक्सर आपने घर में घूमते हुए देखा होगा। मगर, आज हम उससे जुड़े जिन टोटकों के बारे में बताने जा रहे हैं, वे आपके बेहद काम के साबित हो सकते हैं।
यदि आप कोई नया घर खरीदने जा रहे हैं और वहां आपको मरी हुई छिपकली दिखे, तो उस घर को न खरीदें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, उस घर में नकारात्मक शक्तियां होती हैं, जो व्यक्ति को तरक्की नहीं करने देती हैं।
यदि आप कहीं से आ रहे हैं या किसी के घर गए और आपको घर में प्रवेश करते ही जिंदा छिपकली दिखे, तो इसके बारे में किसी को नहीं बताइए। समझ जाइए कि आज आपको बहुत लाभ होने वाला है। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। यदि आपने किसी को उधार दिया है, तो वह पैसा जल्द मिल सकता है।
छिपकली शरीर में ऊपर की तरफ चढ़ती है, तो व्यक्ति तरक्की करता है। यदि शरीर में गिरते हुए नीचे की तरफ उतरती है, तो नुकसान हो सकता है। छिपकली का दाएं कंधे पर गिरने का अर्थ है कि समाज में आपके सम्मान और गरिमा में अत्याधिक वृद्धि होने वाली है। वहीं अगर छिपकली आपके बाएं कंधे पर गिरती है तो यह दर्शाता है कि आपको आर्थिक हानि पहुंचने वाली है।
मुंबई में 80 लाख की चोरी कर प्रायश्चित करने पहुंचा मथुरा, पुलिस ने धर दबोचा
यदि किसी स्त्री के शरीर के बाएं हिस्से पर छिपकली गिरती है, तो यह उसके लिए बहुत लाभकारी होता है। यह इस बात का प्रमाण है कि संबंधित स्त्री को जल्द ही धन का लाभ होने वाला है। वहीं स्त्री के दाएं हिस्से पर छिपकली का गिरना दर्शाता है कि निकट भविष्य में उस स्त्री के परिवार को धन का नुकसान होने वाला है।
धनतेरस के दिन यदि घर पर छिपकली दिख जाए, तो यह समझना चाहिए कि पूरे साल आपके घर पर धन की कमी नहीं होगी। हालांकि, उस दिन बहुत कम ही लोगों को छिपकली दिखाई देती है।