धर्म डेस्क, इंदौर। Lord Shiva Favorite Zodiac: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशियां ऐसी हैं। जिन पर भगवान शिव की कृपा रहती है। ये राशियां महादेव की सबसे प्रिय हैं। इन्हें भोलेनाथ के आशीर्वाद की कमी नहीं होती है। इन जातकों के जीवन में सभी कष्टों का निवारण जल्द हो जाता है। हिंदू धर्म में भगवान शिवजी की आराधना का विशेष महत्व है। भगवान शंकर अपने भक्तों से जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। आइए जानते हैं वे राशियां जिन पर जटाधारी हमेशा मेहरबान रहते हैं।
मेष राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है। इनकी जीवन की समस्या का निवारण आदिदेव जल्द कर देते हैं। त्रय्मब की कृपा से करियर अच्छा रहता है। समाज में मान-सम्मान कमाते हैं। महाशिव की कृपा से मेष राशिवालों को कभी धन की कमी नहीं होती है।
कुंभ राशिवालों पर आदिदेव की कृपा बनी रहती है। इस राशि के स्वामी शनि हैं। जिस वजह से महादेव को यह राशि प्रिय है। इन जातों को धन-दौलत और समृद्धि की कमी महसूस नहीं होती है। सभी संकटों से निकलने में सक्षम होते हैं। इनका पारिवारिक जीवन सुखद रहता है। नीलकण्ड के आशीर्वाद से पसंदीदा जीवनसाथी मिलता है।
भगवान शिव की प्रिय राशियों में मकर राशि भी शामिल है। मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि है। कर्मफलदाता भगवान शंकर के भक्त हैं। मकर राशि के जातक करियर में बहुत ऊंचाई तक जाते हैं। ये महादेव की कृपा से समस्याओं को पार करने में सक्षम होते हैं।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'