धर्म डेस्क, इंदौर। सनातन धर्म में सावन का महीना बहुत धार्मिक महत्व वाला माना जाता है, क्योंकि यह महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय है। इस महीने विधि विधान से भगवान शिव की पूजा करने से भक्तों को उनका आशीर्वाद मिलता है। उनके जीवन के सारे कष्ट प्रभु हर लेते हैं। 11 जुलाई को शुरू हुआ सावन का महीना 9 अगस्त तक चलेगा।
सावन के महीने में भक्त शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। ऐसा करने से महादेव प्रसन्न होते हैं, जिससे भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। हम इस आर्टिकल में भगवान शिव के 11 नाम बताएंगे, जिनका जलाभिषेक के दौरान जाप कर आप हर कार्य में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
शिवपुराण की मानें तो ब्रह्म मुहूर्त में भगवान शिव की आराधना बहुत ही फलदायी होती है। सुबह 4 बजे से लेकर 5:30 बजे तक उनके 11 नामों का जप करने से जीवन के हर कष्ट दूर हो जाते हैं।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।