यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Love Rashifal Today March 22 2023: प्रेम संबंधों को लेकर चल रही दोहरी मानसिकता आज दूर होगी
Love Rashifal Today March 22 2023:आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा. हो सके तो आज अपने लव पार्टनर से दूरी बनाकर रखें.
By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 21 Mar 2023 10:08:25 PM (IST)Updated Date: Tue, 21 Mar 2023 10:08:25 PM (IST)
Love Rashifal Today March 22 2023 Love Rashifal Today March 22 2023: मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आप घर बैठने वाले लोगों में से नहीं है इसलिए आपको समय परेशान करने वाला है. प्रेम संबंधों पर भी विराम लगा नजर आता है. लव-लाइफ में एक ठहराव सा देखकर मन विचलित होगा लेकिन सिवाय इंतजार के आप कुछ कर नहीं पाएंगे.
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज पूरे दिन आपका अपने साथी से किसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहेगा. आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा. हो सके तो आज अपने लव पार्टनर से दूरी बनाकर रखें.
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
प्रेम संबंधों के बारे में आपकी जो दोहरी मानसिकता बनी हुई है उसे दूर कीजिए. बीच मंझदार में चलने से डूबने का योग ज्यादा बनता है. यही स्थिति आपके प्रेमी की भी होगी, वह भी बहुत ज्यादा भ्रमित होगा कि आगे बढ़े या पीछे हट जाएं.
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
लव पार्टनर से रिलेशन खराब रहेंगे. लड़ाई झगड़ों के कारण दूरी भी बढ़ सकती है. लव लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा.
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
कुछ बातों को लेकर आप दोनों के मध्य खींचतान दिखाई देती है. आप दोनों की प्रॉब्लम ये है कि जो सामने है वह आपको नजर नहीं आता और जो नहीं है उसे पाने के लिए आप बहस करते हैं. प्रेमी को नजर अंदाज कर आप परिवार के साथ रहना चाहेंगे पर मन वहां भी नहीं रमेगा.
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है. जिससे आपका आपके साथी के साथ रिश्ता बिगड़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं.
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
बिना बात किए प्रेमी तक अपनी बात बिलकुल भी नहीं पहुंचा सकते हैं. इसलिए अपनी बात को बिना किसी रुकावट के प्रेमी तक पहुंचाए. जो दिल में है सीधा वही बात करें. इधर-उधर की फालतू की बातें बिलकुल भी ना हांके. सीधी बात, नो बकवास की तर्ज पर चलें.
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
आज आपका प्यार सातवें आसमान पर होगा. आप अपने साथी को इंप्रेस करने की भरपूर कोशिश करेंगे. इंटरनेट के जरिए लव रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतें.
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
प्रेम संबंधों में व्यक्ति अपना आदर्श व्यक्तित्व सामने रखकर चलता है. जिससे कभी-कभी प्यार कम तो दिखावा ज्यादा लगता है. सारे आदर्श एक ओर रखकर आप खुलकर सामने आने वाले हैं. बिना औपचारिकता के सहज रूप से बातें होगी. आप दोनों एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार को जाहिर कर पाएंगे.
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
प्यार का इजहार करने के लिए दिन अच्छा रहेगा. शादीशुदा जातकों को ससुराल पक्ष से कोई खास गिफ्ट हासिल हो सकता है.
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
अगर कोई आपके मानसिक स्तर से मेल नहीं खाता है तब उससे आप दूर भागने का प्रयास करते हैं. यही बात प्रेमी जीवन पर भी लागू होती है जिस कारण आपको कोई मिल नहीं पाया. लेकिन इंतजार खतम क्योंकि आपके जैसा कोई मिलने वाला है.
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
पार्टनर के साथ जरा जरा सी बात पर झगड़ा हो सकता है. आप गुस्से में आकर कोई ऐसा निर्णय ले सकते हैं जिससे बाद में आपको पछताना पड़े.