मघा नक्षत्र
इस नक्षत्र की स्त्री जातक उद्यमी, चतुर, साहसी और प्रतिभाशाली होती हैं। इनके ससुराल में कलह का माहौल रहता है।
By Shailendra Kumar
Edited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Sat, 22 Apr 2023 08:39:56 PM (IST)
Updated Date: Sat, 22 Apr 2023 08:39:56 PM (IST)
Magha Nakshatra: नक्षत्रों में दसवां नक्षत्र मघा नक्षत्र है। मघा नक्षत्र में 6 तारे हैं, यह सिंहासन-कक्ष या पालकी की तरह दिखायी देता है। मघा शब्द का अर्थ होता है बलवान, महान, शक्तिशाली। इस नक्षत्र का स्वामी केतु है। यह नक्षत्र सिंह राशि में होता है और इसके देवता होते हैं पितर। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों का आमतौर पर कद औसत दर्जा होता है। इनके हाथों अथवा कन्धों के निकट तिल भी होता है। स्त्री जातक बहुत सुन्दर होती है।
विशेषता
मघा नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातक महत्वाकांक्षी, उद्यमी, समाज के अगुआ, धनवान और साहसी होते हैं। ये बहुत नौकर चाकरों वाले, भोगी व पिता के आज्ञाकारी होते हैं। ये शान्तिमय जीवन पसन्द करते हैं। ये परिश्रम एवं चतुराई से बड़े-बड़े कार्य संपादित कर लेते हैं। इस नक्षत्र के जातक दुर्लभ वस्तुओं के व्यापारी, उच्च अधिकारी, बड़े व्यापारी, वकील, न्यायाधीश, राजनीतिज्ञ, इतिहासकार, प्रवचनकर्ता, कलाकार, ज्योतिषी आदि से जुड़े व्यवसाय में सफल हो सकते हैं।