धर्म डेस्क, इंदौर। Mahashivratri 2025: 26 फरवरी यानि कल देशभर में महाशिवरात्रि के पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ महादेव का आशीर्वाद पाने के लिए उमड़ेगी। हर कोई उनका अभिषेक कर अपने लिए मनोकामना मांगेगा। इस दौरान आपको अपनी राशि अनुसार वस्त्र धारण करना चाहिए, जिससे आप पर विशेष कृपा हो सके।
इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कौन सी राशि को कौन से रंग के कपड़े महाशिवरात्रि पर महादेव की पूजा के समय पहनने चाहिए।
मेष राशि वाले जातकों को महाशिवरात्रि पर पूजा करते समय नीले और सफेद रंग के कपड़े धारण करने चाहिए। ऐसा करने से महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपको नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलेगी।
मिथुन राशि वाले जातकों को सफेद और लाल रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। पूजा के समय इन रंगों के वस्त्र धारण करने से मिथुन राशि वालों के अच्छे दिन आएंगे।
कर्क राशि वालों को महादेव की कृपा के लिए सफेद और नीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इन कपड़ों को पहनकर शिवलिंग का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक करने से वैवाहिक जीवन में शांति आती है।
वृषभ राशि वालों को गुलाबी रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने चाहिए। महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होगा, जिससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।
सिंह राशि वालों के महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा लाल रंग के कपड़े पहनकर करनी चाहिए। आपको ब्रह्म मुहूर्त में शिव पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से जीवन में तरक्की होगी। आपके बाधित काम पूरे होंगे।
तुला राशि वालों को महाशिव रात्रि पर शिवलिंग पर महाभिषेक करते समय बैंगनी, पीला और स्लेटी रंग का वस्त्र पहनना चाहिए। इससे आपके रुके हुए काम पूरे होंगे।
वृश्चिक राशि के जातकों को लाल और सफेद रंग के कपड़े पहनकर महाशिवरात्रि पर अभिषेक करना चाहिए। यह जीवन में होने वाली समस्याओं को दूर करेगा।
कन्या राशि वालों को महाशिवरात्रि पर सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए। व्यापार और नौकरी में नए अवसर मिलेंगे।
कुम्भ राशि वाले जातकों को महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करते समय लाल, नारंगी और स्लेटी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
धनु राशि
धनु राशि वालों को शिव पूजा करते समय सफेद, ग्रे और नारंगी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। जातकों को हर काम में सफलता मिलेगी।
मकर राशि वालों को महाशिवरात्रि पर लाल और सफेद रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। भगवान शिव का जलाभिषेक करने से व्यापार व करियर में सफलता मिलेगी।
मीन राशि वालों को भगवान शिव की अराधना महाशिवरात्रि पर लाल, गुलाबी और सफेद रंग के वस्त्र धारण कर करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, जिससे खुशहाली बनी रहेगी।
डिस्क्लेमर- 'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'