धर्म डेस्क, इंदौर। Mangal Gochar 2025 In Kanya impact: 28 जुलाई 2025 में मंगल ग्रह का कन्या राशि में गोचर से सभी 12 राशियों पर असर देखा जाएगा। ज्योतिषीय के अनुसार 28 जुलाई को शाम 7 बजकर 58 मिनट पर मंगल ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करेगा। मंगल को ऊर्जा और पराक्रम का कारक माना जाता है।
यह गोचर तीन राशियों के लिए अत्यंत शुभ होगा। इन जातकों को करियर में बड़ी सफलता मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
इस लेख में विस्तार से तीन राशियों के बारे में बताएंगे....
सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर बहुत ही शुभ होने वाला है। यह उनके जीवन में सौभाग्य लेकर आएगा। इस दौरान आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। बेरोजगार युवाओं को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। जातकों के रुके हुए काम पूरे होंगे। .
मंगल का गोचर वृश्चिक राशि के लिए सौभाग्य लाने वाला होगा। जातक के जीवन में चमत्कारिक बदलाव होंगे। व्यवसाय में तरक्की की संभावना है, जिससे धन का लाभ होगा। एक बड़ा कॉन्ट्रेक्ट हाथ लग सकता है। जातकों को लक्ष्य प्राप्त होगा। आर्थिक मजबूती के कारण प्रॉपर्टी खरीदने में सफल हो सकते हैं।
मकर राशि के लिए मंगल ग्रहका कन्या राशि में गोचर सफलता लेकर आएगा। इस दौरान हर जगह से शुभ समाचार ही मिलेंगे। व्यवसाय में सफलता हाथ लगेगी। परिवार में सुखद माहौल बनेगा। इस दौरान धार्मिक कार्य होंगे। एग्जाम की तैयारी करने वाले छात्रों को शुभ समाचार मिलेंगे।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।