यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mangal Gochar 2025: पुष्य नक्षत्र में मंगल के गोचर से तीन राशियों की चमकेगी किस्मत, भर जाएगी तिजोरी
Mangal Gochar Pushya Nakshatra: मंगल ग्रह 12 अप्रैल 2025 को पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे, जिससे मंगल पुष्य योग बनेगा। यह योग सभी 12 राशियों पर प्रभाव...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 17 Feb 2025 02:45:10 PM (IST)Updated Date: Tue, 18 Feb 2025 11:17:56 AM (IST)
मंगल का पुष्य नक्षत्र में गोचर 18 महीने बाद हो रहा है। (फाइल फोटो)HighLights
- मंगल पुष्य योग 12 अप्रैल 2025 को बनेगा।
- यह योग तीन राशियों के लिए शुभ रहेगा।
- यह योग शनि के स्वामित्व वाले नक्षत्र में होगा।
धर्म डेस्क, इंदौर। Mangal Pushya Yog Empact In Hindi: ज्योतिष की मानें तो मंगल ग्रह पुष्य नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं, जिससे मंगल पुष्य योग बन जाएगा। मंगल ग्रह का शनि के स्वामित्व वाले नक्षत्र में प्रवेश 12 अप्रैल 2025 को सुबह 6 बजकर 32 मिनट पर होगा। मंगल पुष्य योग के बनने सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ने वाला है, लेकिन इनमें से तीन राशियों के लिए यह बेहद ही शुभ है।
इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि कौन सी वह तीन राशियां, जिनको मंगल पुष्य योग के बनने से पैसा, करियर और दांपत्य जीवन में लाभ होने वाला है।
कर्क राशि
![naidunia_image]()
- मंगल पुष्य योग बनने से कर्क राशि की चांदी होने वाली है। यह इस राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभकारी होने वाला है। जातकों की किस्मत में चमत्कारिक परिवर्तन दिखाई देंगे। कहीं फंसा हुआ धन तुरंत मिल जाएगा, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में इस दौरान जबरदस्त लाभ मिलेगा। जीवन में खुशिहाली आएगी।
दांपत्य जीवन में चल रहा विवाद समाप्त होगा। दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा। परिवार के बीच चल रहा संपत्ति विवाद खत्म होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कन्या राशि
![naidunia_image]()
- कन्या राशि के जातकों के लिए मंगल का पुष्य योग बहुत ही शुभ रहने वाला है। नौकरीपेशा वाले जातकों को करियर में जबरदस्त सफलता मिलेगा। आपके काम की तारीफ होगी, जिससे प्रमोशन के भी चांस हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
- कन्या राशि के जातकों का दांपत्य जीवन खुशिहाली से भर जाएगा। आप नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। यह बहुत ही शुभ समय रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान रखने की जरूरत है। नियमित व्यायाम आपको सेहतमंद रखेगा।
मीन राशि
![naidunia_image]()
- मीन राशि के जातकों के लिए मंगल पुष्य योग बहुत ही शुभ रहने वाला है। खुशियां आपके दरवाजे पर दस्तक देने वाली हैं। आर्थिक स्थिति में चमत्कारिक परिवर्तन आएगा। व्यापार में सफलता मिलने से धन का जबरदस्त लाभ होगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस दौरान संपत्ति खरीदने का भी योग बन रहा है।
जीवन में स्थिरता आएगी। अपनों का प्यार मिलेगा, जिससे मानसिक तनाव दूर हो जाएगा। खुद में शांति महसूस करेंगे। पार्टनर के साथ रोमांस भरे पल बिता सकते हैं। डिस्क्लेमर- 'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'