धर्म डेस्क, इंदौर। जुलाई 2025 का महीना ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बेहद सतर्कता बरतने वाला हो सकता है। इस महीने मंगल और केतु की युति सिंह राशि में हो रही है, जो कुछ राशियों के लिए अशुभ मानी जा रही हैं। 30 जून से यह युति प्रभावी हो गई है, जो कि 28 जुलाई तक रहेगी। मंगल और केतु दोनों ही उग्र प्रकृति के ग्रह हैं। ये एक साथ आते हैं, तो नकारात्मक ऊर्जा, संघर्ष, दुर्घटना और अशांति की संभावना बढ़ जाती हैं।
इस बार तीन राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस युति से विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। आइए विस्तार से इन राशियों पर पड़ने वाला प्रभाव के बारे में जानते हैं...
मेष राशि के जातकों को इस समय सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। अचानक बीमार पड़ने या चोट लगने की आशंका है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है, इसलिए किसी भी तरह के निवेश या नया व्यापारिक सौदा करने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को भी सतर्कता की आवश्यकता है।
सिंह राशि के लोगों को इस समय पारिवारिक संपत्ति से जुड़े विवादों का सामना करना पड़ सकता है। शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच झगड़े की स्थिति बन सकती है। जोखिम भरे निर्णय या निवेश से दूर रहें, वरना भारी नुकसान हो सकता है।
कन्या राशि के जातकों को अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखने की सख्त जरूरत है। आपके शब्द परेशानी का कारण बन सकते हैं। इस समय जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। रिश्तों में तनाव आ सकता है। आर्थिक रूप से कर्ज बढ़ने और नुकसान की स्थिति बन सकती है।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।