Mangal Rashi Parivartan: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि परिवर्तन काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। कुछ राशि वालों को शुभ फल की प्राप्ति होती हैं वहीं कुछ राशि वालों को अशुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस माह का पहला राशि परिवर्तन 16 अक्टूबर को होने जा रहा है। 16 अक्टूबर को ग्रहों के सेनापति मंगल राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। वे तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल के राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होने वाला है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौनसी हैं।
मेष राशि - मन अशांत रहेगा। धर्म-कर्म में रुझान बढ़ेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाणी पर संयम रखें। कड़वे शब्द न बोलें।
वृषभ राशि - धैर्यशीलता में कमी आएगी। मित्र के सहयोग से कारोबार में विस्तार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिश्रम की अधिकता होगी। आय में व्यवधान आ सकते हैं। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। नौकरी में परिवर्तन की संभावना है। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
मिथुन राशि - खानपान में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के आवश्यकता है। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। किसी मित्र के सहयोग से संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। संचित धन में कमी आएगी। बौद्धिक कार्यों से धनार्जन हो सकता है। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ेगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। माता का सहयोग प्राप्त होगा। वाणी पर संयम रखें।
कर्क राशि - क्रोध के अतिरेक से बचें। किसी बुजुर्ग से धन लाभ हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग प्राप्त होगा। स्थान परिवर्तन की संभावना है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। लाभ के योग बन रहे हैं। सेहत में सुधार होगा।
सिंह राशि - आत्मविश्वास की कमी रहेगी। पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। माता का सहयोग प्राप्त होगा। खर्चों में वृद्धि होगी। वाहन के रखरखाव पर खर्चे बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों से सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। अफसरों से मतभेद हो सकता है। मन में निराशा और असंतोष के भाव रहेंगे। धन लाभ हो सकता है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।
कन्या राशि - कारोबार में विस्तार की योजना सफल होगी। घर परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। नौकरी में परिवर्तन की संभावना है। माता का सानिध्य प्राप्त होगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। खर्चे बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। मन अशआंत रहेगा। कोई खुशखबरी मिल सकती है।
तुला राशि - बातचीत में संयम बनाए रखें। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। माता से विचारों में मतभेद हो सकते हैं। धन की प्राप्ति होगी। संचित धन में वृद्धि होगी। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। स्थान परिवर्तन की संभावना है। वाणी में कठोरता के भाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में शांति बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि - आत्मविश्वास से पूर्ण रहेंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। माता का सहयोग प्राप्त होगा। घर-परिवार की सुख-सुविधाओं में विस्तार होगा। आत्म संयम बनाए रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति की संभावना है। कहीं से सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा।
धनु राशि - आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। संपत्ति के रखरखाव में खर्चे बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में विकार हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। चिकित्सा के कार्यों में खर्चे बढ़ सकते हैं। रहन-सहन असुविधापूर्ण रहेगा। परिवार में तनाव हो सकता है।
मकर राशि - नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है। संपत्ति से आय में बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी कार्यक्रम में जाना हो सकता है। मीठे खानपान की ओर रुझान बढ़ेगा। तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी लेकिन स्थान परिवर्तन की संभावना है। माता का सहयोग मिलेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
कुंभ राशि - मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आत्म संयम बनाए रखें। क्रोध के अतिरेक से बचें। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। रहन-सहन कष्टकारी हो सकता है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। वस्त्रों आदि पर खर्चों में वृद्धि हो सकती है। माता के स्वास्थ्य में विकार हो सकता है। प्रमोशन हो सकता है।
मीन राशि - आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है। खान-पान के प्रति सचेत रहें। स्वास्थ्य में विकार हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। बातचीत में संयम बनाए रखें। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। वस्त्र आदि उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि की संभावना बन रही है। धन की प्राप्ति हो सकती है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'