धर्म डेस्क, इंदौर। हर व्यक्ति की चाहत होती है कि वह उसके जीवन में सभी सुख सुविधाएं हों। उसके जीवन किसी भी चीज की कमी के कारण मानसिक तनाव न हो। धार्मिक मान्यताओं में कुछ ऐसे गुप्त उपाय हैं, जिनके जरिए आप अपनी सभी मनाकामनाओं को पूरा कर सकते हैं।
इस उपाय को करके अपने सभी रुके हुए कामों को पूरा कर सकते हैं, जिससे सुख-समृद्धि का मार्ग खुल सकता है। इस आर्टिकल में आपको विस्तार से उन अचूक उपायों के बारे में बताएंगे।
बड़ के पत्ते में अपनी मनोकामना को लिखकर नदी में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामना पूरी हो जाएंगी। यह आपके तरक्की के रास्ते को सुगम बनाएगी, जिससे सभी रुकावटें खत्म होंगी।
लाल कनेर के इस उपाय से आपकी सारी इच्छाएं पूरी हो जाएंगी। आपको बस लाल कनेर के फूल और चंदन को लेना है। उसके बाद 108 बार गणेशजी के बीच मंत्र (ऊँ गं) के अंत में नम: जोड़कर जाप करें। इस उपाय से आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
धार्मिक मान्यताएं हैं कि तुलसी जी में मां लक्ष्मी का वास है। उनकी पूजा करने से उनका आशीर्वाद मिलता है, जिससे कभी भी धन की कमी नहीं होती है। घर के आंगन में तुलसी जी का पौधा जरूर लगाएं। उनको रोजाना जल चढ़ाएं। शाम के समय उनकी जड़ में गाय के घी का दीपक लगाएं।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।