Mantra Jaap: रोज रात सोने से पहले करें इन मंत्रों का जाप, मिलेंगे अद्भुत लाभ
Mantra Jaap: रोज रात सोने से पहले गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र और शांति मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को मानसिक शांति, बेहतर स्वास्थ्य और अच्छी नींद मिलती है। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करने से भय दूर होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
Publish Date: Mon, 07 Jul 2025 10:10:44 PM (IST)
Updated Date: Mon, 07 Jul 2025 10:10:44 PM (IST)
Ratri Mantra Jaap रात में किन मंत्रों का जप करें?धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रोजाना मंत्रोच्चारण से न केवल मानसिक शांति प्राप्त होती है, बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर व्यक्ति रात को सोने से पहले कुछ विशेष मंत्रों का जाप करे, तो उसे अच्छी नींद, तनावमुक्त जीवन और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति हो सकती है।
सबसे पहले बात करें गायत्री मंत्र की –
“ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्”
इस मंत्र को वेदों का सार माना जाता है। इसके नियमित जाप से बुद्धि, स्मरणशक्ति और मानसिक मजबूती मिलती है। रात को इसका जाप करने से बुरे सपनों की समस्या भी दूर होती है।
महामृत्युंजय मंत्र –
“ॐ त्र्यम्बकं यजामहे…”
यह शिव को समर्पित अत्यंत प्रभावशाली मंत्र है। इसका जप व्यक्ति को अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान कर सकता है। सोने से पहले इसका उच्चारण शरीर को शांति और मन को ऊर्जा देता है।
शांति मंत्र –
“ॐ शांतिः शांतिः शांतिः”
यह मंत्र विशेषकर मानसिक शांति और तनाव से मुक्ति के लिए जाना जाता है। सोने से पहले तीन बार इसका जाप मन को स्थिर करता है और अच्छी नींद लाने में सहायक होता है।
साथ ही, हनुमान चालीसा का पाठ भी बेहद शुभ माना गया है। सोने से पहले इसका पाठ करने से मन शांत होता है, भय दूर होता है और हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है।