March 2023 Vrat Tyohar List: त्योहार और आराधना के लिहाज से मार्च महीना बेहद खास रहेगा। इस माह में होली, चैत्र नवरात्र, रामनवमी जैसे प्रमुख त्योहार हैं। चैत्र नवरात्र से ही नव संवत्सर 2080 की शुरूआत होगी। हिंदू पंचांग के अनुसार तेरह सर्वार्थ सिद्धि, सात सिद्धि योग, तेरह अमृत योग, दो अमृत सिद्धि योग और चार दिन पुष्य का संयोग है। वहीं, विवाह के तीन विशेष मुहूर्त हैं। आइए जानते हैं मार्च महीने में पड़ने वाले प्रमुख व्रत-त्योहार, शुभ योग और राशि परिवर्तन के बारे में।
1, 2, 3, 8, 11, 13, 17, 18, 21, 23, 24, 27 और 30 मार्च को।
8, 10, 12, 16, 24, 29, और 31 मार्च को।
27 और 30 मार्च को।
- 3 मार्च को दोपहर 03 बजकर 42 मिनट से 4 मार्च को शाम 06 बजकर 30 मिनट तक।
- 30 मार्च को रात 11 बजे से 31 मार्च को देर रात 01 बजकर 58 मिनट तक।
विवाह के विशेष मुहूर्त 9, 11 और 13 मार्च को रहेंगे।
15 मार्च को सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करते ही खरमास शुरू हो जाएगा, जो 14 अप्रैल तक चलेगा।