धर्म डेस्क, इंदौर। सनातन परंपरा में पीले और नारंगी रंग के गेंदे के फूल का विशेष महत्व है। यह फूल बहुत ही शुभ और पवित्र माने जाते हैं। इनका प्रयोग धार्मिक अनुष्ठानों किया जाता है। इसके साथ वास्तु शास्त्र में माना गया है कि इनको घर में सही दिशा में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार घर में होता है। नकारात्मकता दूर होती है, जिससे धन लाभ होता है।
इस आर्टिकल में पीले और नारंगी रंग के गेंदे के फूल के फायदे आपको बताएंगे...
गेंदे के पौधे को घर में लगाने से वातावरण सुख-शांति फैल जाती है। इसकी सुगंध माहौल से नकारात्मकता दूर होती है, जिससे घर में सुख-शांति आती है। परिवार के बीच कलह खत्म होती है, जिससे मानसिक तनाव कम होता है। पूजा में इन फूलों के उपयोग से धन लाभ व आर्थिक समस्याएं खत्म हो जाती हैं। परिवार में एकजुटता आती है।
वास्तु शास्त्र में ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में गेंदे के पौधे को लगाने से घर में सुख-शांति आती है। इसके अलावा पूर्व या उत्तर दिशा भी सही मानी जाती है। इन दिशाओं में पौधा लगाने से घर में सौभाग्य आता है।
अस्वीकरण : इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।