
तमिलनाडु में अरावन देव का सबसे प्राचीन और मुख्य मंदिर विल्लुपुरम जिले के कूवगम गांव में है। यह कोट्वरम मंदिर के नाम से जाना जाता है।
इस मंदिर में भगवान अरावन के केवल शीश की पूजा की जाती है, ठीक वैसे ही जैसे की 'राजस्थान के खाटू श्यामजी में बर्बरीक के शीश की पूजा की जाती है।'
कूवगम गांव में हर साल तमिल नव वर्ष की पहली पूर्णिमा को किन्नर एक बहुत बड़ा उत्सव मनाते हैं। यह उत्सव 18 दिनों तक तक चलता है। इस उत्सव में भारत ही नहीं बल्कि अन्न देशों के किन्नर एकत्रित होते हैं। पहले 16 दिन गीतों पर खूब नाच गाना होता है।
लेकिन...17 वें दिन पुरोहित दवारा एक विशेष पूजा होती है और अरावन देवता को नारियल चढ़ाया जाता है। उसके बाद आरावन देवता के सामने मंदिर के पुराहित द्वारा किन्नरों के गले में मंगलसूत्र पहनाया जाता है। जिसे थाली कहा जाता है।
फिर अरावन मंदिर में अरावन की मूर्ति से किन्नर विवाह करते हैं। अतिंम दिन यानि 18 वें दिन सारे कूवगम गांव में अरावन की प्रतिमा को घुमाया जाता है और फिर उसे तोड़ दिया जाता है। उसके बाद दुल्हन बने किन्नर अपना मंगलसूत्र तोड़ देते हैं, साथ ही चेहरे पर किए सारे श्रृंगार को भी मिटा देते हैं।
पढ़ें : इस महाकाव्य में है किन्नरों के विवाह का रहस्य
इसके बाद वह सफेद कपड़े पहनते हैं और जोर जोर से छाती पीटते हैं, रोते है, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखे भी नम हो जाती है और उसके बाद अरावन उत्सव खत्म हो जाता है।