धर्म डेस्क, इंदौर। ग्रहों के सेनापति मंगल का 28 जुलाई की शाम 7:58 को कन्या राशि में गोचर होगा। इस गोचर से मंगल का बुध से मिलन हो जाएगा। मंगल और बुध की आपस में नहीं बनती है। यह दोनों दुश्मन ग्रह हैं। ऐसे में इनकी युति से 5 राशि वालों का बहुत बुरा समय शुरू होगा। करियर, सेहत और आर्थिक क्षेत्र में भयंकर चोट पहुंच सकती है।
आज हम विस्तार से इन 5 राशियों के बारे में आपको बताएंगे....
मंगल के गोचर से मिथुन राशि वालों के लिए बहुत नुकसान है। उनको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। घर में विवाद की स्थिति बन सकती है।
तुला राशि वालों के मंगल का गोचर नकारात्मक रहेगा। उनक ेखर्च बढ़ जाएंगे, जिससे आर्थिक नुकसान उठाने पड़ेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इस दौरान खानपान पर विशेष ध्यान रखें। इस तनाव भरे समय में प्रतियोगियों से टक्कर मिलेगी।
धनु राशि वालों के लिए यह बहुत बुरा साबित होगा। मंगल-बुध की युति से करियर पर बुरा असर पड़ सकता है। काम पर फोकस करने की बहुत जरूरत है। मेहनत के अनुसार फल नहीं मिलेगा, जिससे चिंता हो सकती है। सेहत पर विशेष ध्यान दें।
मकर राशि वालों के लिए मंगल के गोचर कठिन समय लेकर आ रहा है। यात्राओं पर जाने से बचने की जरूरत है। गोचर के दौरान सतर्क रहें, क्योंकि आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय ध्यान रखें। एक्सीडेंट की संभावना है।
मीन राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक चुनौतियों से भरा हुआ रहेगा। पार्टनरशिप में काम करने वाले व्यापारी जातकों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। यह आपकी साझेदारी का भविष्य भी तय करेगा। मैरिड लाइफ में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।