• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

छोटी सी बात को भी रहस्य या षड्यंत्र समझने की भूल, अष्‍टम भाव में केतु होने का जीवन पर प्रभाव

कई बार जातक छोटी सी बात को भी रहस्य या षड्यंत्र समझने लगता है।।बिना पर्याप्त प्रमाण के किसी पर संदेह करना और मन में ही निष्कर्ष बना लेना मानसिक अशांति तथा संबंधों में दूरी का कारण बन सकता है।

By Digital DeskEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 03:54:34 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 04:13:49 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
छोटी सी बात को भी रहस्य या षड्यंत्र समझने की भूल, अष्‍टम भाव में केतु होने का जीवन पर प्रभाव
आठवें घर में केतु होने का असर।

HighLights

  1. बिना पर्याप्त प्रमाण किसी पर संदेह करना। मन में निष्कर्ष बना लेना।
  2. यह सब मानसिक अशांति तथा संबंधों में दूरी का कारण बन सकता है।
  3. आशंकाओं को सत्य मानने से पहले वास्तविकता की जांच अवश्य करें।

धर्म डेस्‍क। आपकी कुंडली में कौन सा ग्रह किस भाव में बैठा हुआ है, यह जानना इसलिए भी जरूरी है क्‍योंकि इसके आधार पर ही आपके आचार-विचार-व्‍यवहार-आचरण पर विचार किया जाता है। इससे पहले हमने आपको बताया था कि केतु प्रधान जातक की विचारधारा कैसी होती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आठवें घर में केतु के होने का क्‍या प्रभाव पड़ता है। पंडित दीपक के पाराशर ने इस पर प्रकाश डाला है। पढ़ें।

अष्टम भाव में केतु का जीवन पर असर

अष्टम भाव में केतु हो तो जातक को अपने विचारों,आशंकाओं,गुप्त विषयों और अचानक लिए जाने वाले निर्णयों को लेकर विशेष सावधानी रखनी चाहिए। कई बार जातक छोटी सी बात को भी रहस्य या षड्यंत्र समझने लगता है। बिना पर्याप्त प्रमाण के किसी पर संदेह करना और मन में निष्कर्ष बना लेना मानसिक अशांति तथा संबंधों में दूरी का कारण बन सकता है। अपनी आशंकाओं को सत्य मानने से पहले वास्तविकता की जांच अवश्य करें।


दूसरी बात

अपनी निजी और आर्थिक बातों को हर किसी के साथ साझा न करें। पैतृक संपत्ति, उत्तराधिकार और परिवार की साझा संपत्ति के मामलों में विशेष सावधानी रखें। किसी भी दस्तावेज पर बिना समझे हस्ताक्षर न करें और आर्थिक लेन देन में लिखित प्रमाण अवश्य रखें।

तीसरी बात

तंत्र-मंत्र, गूढ़ साधना और आध्यात्मिक अनुभवों के प्रति अनावश्यक आकर्षण या भय न रखें।।किसी के चमत्कारों और सिद्धियों के दावों से प्रभावित होकर अपनी बुद्धि को उसके अधीन न करें।

बिना योग्य मार्गदर्शन के कठिन साधनाएं और प्रयोग करने से बचें। किसी भी अनुभव को बिना समझे चमत्कार मान लेना उचित नहीं है।

चौथी बात

स्वास्थ्य से जुड़ी किसी परेशानी को भाग्य या ग्रहों का प्रभाव मानकर अनदेखा न करें। अचानक कोई परिस्थिति उत्पन्न होने पर घबराकर निर्णय लेने के बजाय धैर्य रखें और आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञ की सलाह लें।

पांचवीं बात

किसी भी संबंध को संदेह अथवा आवेश में आकर अचानक समाप्त न करें। केतु के प्रभाव में कभी कभी व्यक्ति स्वयं को दूसरों से अलग कर लेता है और बाद में उसे अपने निर्णय का मूल्य समझ आता है।।एकांत अच्छा है लेकिन एकांत के नाम पर अपने प्रियजनों और जिम्मेदारियों से विमुख न हों। संबंधों में कोई समस्या हो तो पहले बातचीत और समझदारी से उसका समाधान खोजने का प्रयास करें।

भीड़ में रहकर अकेले और सामान्‍य दिनचर्या में भी गहरी खोज से गुजरते हैं इस ग्रह से प्रभावित जातक

naidunia_image

इन बातों का भी ध्‍यान रखें

  • एक और महत्त्वपूर्ण बात यह है कि अष्टम भाव में केतु होने पर राहु द्वितीय भाव में होता है।
  • इसलिए जातक को अपनी वाणी,परिवार और धन से जुड़े मामलों में भी विशेष सावधानी रखनी चाहिए।
  • कई बार बिना सोचे बोल देना,कटु वाणी का प्रयोग करना या अपनी बात पर अड़ जाना परिवार में तनाव का कारण बन सकता है।
  • इसलिए बोलने से पहले विचार करें और क्रोध में किसी को अपमानजनक बात न कहें।
  • संचित धन और आर्थिक लेन देन में भी जल्दबाजी न करें। दिखावे,लालच या दूसरों की बातों में आकर जोखिम भरे आर्थिक निर्णय लेने से बचें।
  • परिवार के सदस्यों के साथ धन को लेकर कोई विवाद हो तो उसे समझदारी से सुलझाने का प्रयास करें।
  • सबसे उत्तम उपाय भगवान गणेश और भगवान शिव की आराधना है।
  • नित्य गणेश जी के बीज मंत्र का जप करें। गणेश अथर्वशीर्ष का नित्य पाठ करें।
  • अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों की सहायता करें और पशु-पक्षियों के प्रति करुणा रखें।
  • प्रतिदिन कुछ समय ध्यान और आत्मनिरीक्षण के लिए अवश्य निकालें।
  • याद रखिए कि अष्टम भाव में केतु होने पर सबसे बड़ी सावधानी यह है कि रहस्य को भ्रम न बनने दें,वैराग्य को पलायन न बनने दें और अपनी आशंकाओं को अपने निर्णयों का आधार न बनने दें।
  • साथ ही द्वितीय भाव में स्थित राहु के कारण वाणी,परिवार और धन के मामलों में भी विवेक बनाए रखें।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।