हर इंसान के शरीर पर कहीं न कहीं तिल होता है। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसके शरीर पर तिल न हो। समुद्र शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के शरीर पर मौजूद तिलों का बड़ा महत्व होता है। शरीर पर मौजूद इन तिलों से भी व्यक्ति के भविष्य के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है। शास्त्र में तिल के बारे में विस्तार से वर्णन किया गया है। तिल किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व को दर्शाते हैं। तिल का रंग और साइज भी बहुत मायने रखता है। तिल भविष्य को लेकर कई संकेत भी देते हैं। तिल का शरीर के अलग-अलग भाग पर होना बहुत कुछ बताता है। आइये जानते हैं।
तिल व्यक्ति के शरीर के हर स्थान पर हो सकते हैं। लेकिन सामुद्रिक शास्त्र अनुसार तिल का स्थान अनुसार फल बदल जाता है। साथ ही तिल का रंग और साइज भी बहुत मैटर करता है। सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि तिल मनुष्य के भविष्य और व्यक्तित्व का राज खोलते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं महिलाओं के शरीर के उन स्थानों पर तिल के बारे में, जो भाग्यशाली होने के सूचक मानी जाती हैं। साथ ही ये तिल पति और ससुराल के लिए लकी होते हैं। आइए जानते हैं इन तिलों के बारे में…
ऐसी लड़कियां जिनके माथे पर तिल होता है वह बहुत भाग्यशाली मानी जाती है। बुद्धिमान होने के साथ ये दूरदर्शी होती हैं। अपने लक्ष्य के प्रति संवेदनशील होती हैं। जीवन में बहुत जल्द ही अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेती हैं। ऐसी लड़कियां जिस घर में जाती हैं, वहां तरक्की होने लगती है। इसके साथ ही ये अपने पति और ससुराल के लिए भाग्यशाली साबित होती है। मुश्किल से भी मुश्किल पलों में अपने पति का साथ नहीं छोड़ती हैं।
ऐसी लड़कियां जिनकी भौंहो के बीच में तिल होता है ये बहुत भाग्यशाली मानी जाती है। दिमाग से तेज होने की वजह से किसी भी कार्य को जल्द कर लेती है। ऐसी लड़कियों में पैसा कमाने की इच्छा बहुत प्रबल होती है। ये पति और ससुराल पक्ष के लिए बहुत भाग्यशाली मानी जाती है। धर्म-कर्म में इनका मन लगा रहता है। समाज में इनकी पहचान और प्रतिष्ठा अच्छी होती है। इनके कदम जहां जाते हैं वहां खुशहाली होती है।
ऐसी लड़कियां जिनके कंधे पर तिल होता है। बहुत भाग्यशाली होती है। कंधे पर तिल होना शुभता का सूचक माना जाता है। ये जीवन में भौतिक सुखों की प्राप्ति करती हैं। जीवनसाथी से बेहद प्रेम करती हैं। परिवार को साथ लेकर चलती है। हर परिस्थिति में पति और परिवार का साथ देती हैं। ये व्यवहार कुशल भी होती हैं।
ऐसी लड़कियां जिनके कमर और ठुड्डी पर तिल होता है। ये महिलाएं बेहद लकी होती हैं। जीवन में इनको सभी सुख- सुविधाएं मिलती हैं। साथ ही इनको पति भी सुंदर और धनवान मिलता है। ये महिलाएं घूमने- फिरने की शौकीन होती हैं। ये जिस घर में जाती हैं वहां का माहौल खुशियों से भर जाता है।
डिसक्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।