धर्म डेस्क, इंदौर। Mongoose Dream Interpretation: रात में सपने आना सामान्य बात है। सपने में देखी गई हर चीज का विशेष अर्थ होता है। स्वप्न में दिखाई देने वाली हर चीज संकेत देती है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, कुछ सपने बेहद शुभ होते हैं। वे भविष्य में होने वाले अच्छे काम का संकेत देते हैं। आज हम इस लेख में जानेंगे कि सपने में नेवला देखने का क्या संकेत है। सनातन धर्म में नेवले का विशेष महत्व है।
नेवला भगवान कुबेर का वाहन है। यह बुद्धि, चपलता और धन का प्रतिनिधित्व करता है। यह एक कृषि पशु है। इसे कृषकों लिए सुरक्षात्मक जानवर माना जाता है। नेवला खेती को नुकसान पहुंचाने वाले जीवों का शिकार करता है।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में नेवला दिखना शुभ होता है। इस मतलब है कि आने वाले समय में तरक्की मिलेगी। इस स्वप्न को देखने के बाद भगवान गणेश की पूजा करें। इसके अलावा यदि सपने में नेवले का जोड़ा देखते हैं, तो यह सपना शुभ है। यानि आने वाले वक्त में बिजनेस में लाभ मिलेगा। रुका हुआ पैसा जल्द मिल जाएगा।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'