- वैशाख माह में जन्म लेने वाले लड़के का विवाह भादों, कार्तिक या पौष माह में जन्म लेने वाली कन्या के साथ शुभ रहता है।
- ज्येष्ठ माह में जन्म लेने वाले लड़के का विवाह अश्विन, मार्गशीर्ष, माघ माह में जन्म लेने वाली कन्या के साथ शांतिपूर्वक रहता है।
- आषाढ़ माह में जन्में लड़के का विवाह कार्तिक, पौष, फाल्गुन माह में जन्मी कन्या के साथ शुभ होगा।
- श्रावण माह में जन्में पुरुष का विवाह मार्गशीर्ष, माघ, चैत्र, ज्येष्ठ में जन्मीं कन्या के साथ होना शुभदायक है।
- भाद्रपद माह में जन्में लड़के का विवाह पौष, फाल्गुन, वैशाख में जन्म लेने वाली कन्या के साथ विवाह करने से जीवन सुख-शांति से गुजरता है।
- अश्विन माह में जन्में पुरुष के साथ माघ, चैत्र, ज्येष्ठ में जन्मीं कन्या के साथ विवाह करना सर्वोत्तम है।
- कार्तिक माह में जन्म लेने वाले लड़के का विवाह वैशाख, आषाढ़ और फाल्गुन में जन्मी कन्या के साथ विवाह करना शुभ रहता है।
- मार्गशीर्ष में जन्म लेने वाले लड़के का विवाह ज्येष्ठ, श्रावण, चैत्र में जन्मीं कन्या के साथ विशेष रहता है।
- पौष माह में जन्में लड़के का विवाह वैशाख, अषाढ़ और भाद्रपद की कन्या के साथ होनों दोनों के जीवन के लिए शुभदायक होता है।
- माघ में जन्में पुरुष का ज्येष्ठ, श्रावण और अश्विन में जन्मी कन्या के साथ विवाह मंगलकारी होता है।
- फाल्गुन में जन्में लड़के का विवाह आषाढ़, भाद्रपद, कार्तिक की जन्मीं कन्या के साथ ही करना चाहिए।
- चैत्र माह में जन्में लड़के का विवाह श्रावण, अश्विन, अगहन माह में जन्मीं कन्या के साथ करने से दोनों का दांपत्य जीवन प्रेमपूर्व व्यतीत होगा।