चंद्रमा ने कुभ से मीन में किया प्रवेश, दो राशियों के लिए प्रतिकूल समय, शेष दो राशियां रहें सतर्क
चंद्रमा देवता क्रमशः देवगुरू बृहस्पति के पूर्वभाद्रपद नक्षत्र,शनि के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और बुध के रेवती नक्षत्र से गोचर करते हुए मीन राशि से मेष राशि तक की यात्रा करेंगे।
Publish Date: Fri, 20 Nov 2026 11:57:34 AM (IST)Updated Date: Fri, 20 Nov 2026 12:02:43 PM (IST)
चंदमा ने बदली राशि।HighLights
- अभी लंबी दूरी की यात्रा करना वर्जित है।
- व्यवस्थित और योजनाबद्ध रूप से करें।
- वाहन चलाते समय भी सावधानी रखें।
धर्म डेस्क। ज्योतिष के जानकारों को पता होगा कि चंद्रमा एक राशि से दूसरी राशि में भ्रमण करने में ढाई दिन का समय लेते हैं। इसके चलते राशियों पर असर होता है। इसी क्रम में 20 नवंबर रात्रि 1:00 am पर चंद्रमा देवता कुंभ राशि से गोचर करते हुए मीन राशि में प्रवेश किया है और 22 नवम्बर प्रातः 7:00 am तक मीन राशि में ही रहेंगे।।
चंद्रमा देवता क्रमशः देवगुरू बृहस्पति के पूर्वभाद्रपद नक्षत्र,शनि के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और बुध के रेवती नक्षत्र से गोचर करते हुए मीन राशि से मेष राशि तक की यात्रा करेंगे।
इन राशियों को रहना होगा सतर्क
धनु राशि के जातकों के लिए लंबी दूरी की यात्रा करना वर्जित है और यदि यात्रा करनी पड़े तो व्यवस्थित और योजनाबद्ध रूप से करें। वाहन चलाते समय भी सावधानी रखें।
तुला राशि के जातकों के लिए बाह्य तले भुने भोजन का सेवन वर्जित है। मौसम संबंधित सावधानी रखना भी लाभदायक सिद्ध होगा।
सिंह राशि और मेष राशि के जातकों के लिए समय अधिक प्रतिकूल है विशेषकर सिंह राशि के जातकों का समय विपरीत है। लम्बी दूरी की यात्रा करनी पड़े तो व्यवस्थित और योजनाबद्ध रूप से करें। वाहन चलाते समय भी सावधानी रखें।
इन बातों का विशेष ध्यान रखें
- मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और वाद विवाद से सर्वथा दूर रहें।
- घर परिवार में सामंजस्य बनाए रखने का सांगोपांग प्रयास करें और वाणी पर नियंत्रण रखें।
- मित्रों से भी वाद विवाद न करें।
- अंधा विश्वास किसी पर भी न करें विशेषकर धन संबंधित विषयों में सावधानी रखें।।
- रात्रि का भोजन समय पर करें और समय पर सोने का प्रयास करें।
- भगवान शिव की आराधना करें और मानसिक जप करते रहें। दूध में मिश्री मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें।
- यह फलादेश चंद्र राशि पर आधारित है और शेष राशि जिनका वर्णन लेख में नहीं किया गया है उनका चंद्र गोचर सामान्य है।