
Morning Mantra Chant: सुबह उठते ही हर व्यक्ति अपनी दिनचर्या में लग जाता है। कोई मार्निंग वॉक के लिए निकल जाता है, कोई डेली एक्सरसाइज करने लगता है तो कोई अपने घर के काम में बिजी हो जाता है। लेकिन कुछ काम ऐसे होते हैं जिन्हें सबसे पहले आंख खुलते ही अगर व्यक्ति करता है तो उसका पूरा दिन मंगलमय बितता है। तो आइए जानते हैं कौन सा है वो काम जिसे करने से व्यक्ति का पूरा दिन शुभ बित सकता है।
दरअसल, वैसे तो कई काम हैं जिन्हें सुबह करने से दिन शुभ बनाने में मदद करते हैं, लेकिन इन्हीं में से एक सबसे कारगार उपाय है मंत्रोच्चार। वैदिक मान्यताओं के अनुसार सुबह उठते से ही मंत्रोच्चारण करना शुभ होता है। इससे आपके आसपास का वातावरण भी शुद्ध रहता है और आपका दिन भी शुभ बितता है। लेकिन अब सवाल ये उठता है कि सुबह उठकर कौन से मंत्रों का उच्चारण करना चाहिए। तो यहां जानिये सवेरे आंख खुलते ही इन कुछ खास मंत्रों का उच्चारण करें-
मंत्र- कराग्रे वसति लक्ष्मी: कर मध्ये सरस्वती।
कर मूले तू गोविंदा, प्रभाते कर दर्शनम।
अर्थ: रोजाना सुबह आंखें खोलते ही सबसे पहले हथेलियों के दर्शन कर इस मंत्र का जाप करें। हाथों के अग्रभाग में लक्ष्मी, मध्य में श्री सरस्वती एवं हाथों के मूल में गोविंद का वास होता है। इससे मां लक्ष्मी के साथ देवी सरस्वती और ब्रह्मा जी का आशीर्वाद प्रदान करता है।
मंत्र- समुद्रवसने देवि पर्वतस्तनमंडले,
विष्णुपत्नि नमस्तुभ्यं पादस्पर्श क्षमस्व में
अर्थ: सुबह उठकर भूमि को वंदन करते हुए इस मंत्र का उच्चारण करें जिसका अर्थ है- जमीन प्रतिदिन छोटे-बड़े बोझ का भार झेलती है। भूमि से ही मनुष्य को अनाज, पानी जैसी अनेक वस्तुएं मिलती हैं। ऐसा करने से व्यक्ति को कभी अन्न, धन की कमी नहीं होती।
मंत्र- सर्वाबाधाविनिर्मुक्तो धनधान्यसुतान्वित:
मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यतिं न संशय:
अर्थ : अगर आप सुबह इस मंत्र का जाप करते हैं तो आपको सभी बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। इस मंत्र का अर्थ है मनुष्य माता के प्रसाद से सभी बाधाओं से मुक्त होगा और धन, धान्य एवं संतान से सम्पन्न होगा इसमें कोई संदेह नहीं है।
सुबह उठने के बाद अगर कोई भी व्यक्ति इन मंत्रों का उच्चारण करता है तो उसे कभी समस्याएं नहीं आती और आती भी हैं तो वे जल्द ही चली भी जाती हैं। साथ ही आपको कार्य में सफलता और पॉजिटिव एनर्जी भी मिलती है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'